कंस्ट्रक्शन साइट पर ट्रैक्टर ने मजदूरों को मारी टक्कर:एक युवती सहित चार मजदूर घायल, गंभीर हालत में चूरू रेफर
कंस्ट्रक्शन साइट पर ट्रैक्टर ने मजदूरों को मारी टक्कर:एक युवती सहित चार मजदूर घायल, गंभीर हालत में चूरू रेफर
चूरू : चूरू के सरसा गांव के पास एक कंस्ट्रक्शन साइट पर काम कर रहे मजदूरों को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। इस हादसे में एक युवती सहित चार मजदूर घायल हो गए। घायलों को गंभीर हालत में चूरू के डीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अमरपुरा फजिलका, पंजाब निवासी बेंत सिंह (21) ने बताया कि वे सरसा गांव के पास कंस्ट्रक्शन साइट पर मजदूरी कर रहे थे। गुरुवार सुबह बेंत सिंह, रेणु (18), सुखदेव (30) और सरसा के राणिया निवासी अजय (20) सहित अन्य मजदूर साइट पर काम कर रहे थे।
इसी दौरान एक युवक ने लापरवाही से ट्रैक्टर चलाते हुए मजदूरों को टक्कर मार दी। हादसे में करीब दस मजदूर घायल हो गए, जिनमें बेंत सिंह, रेणु, सुखदेव और अजय की हालत गंभीर हो गई।
साथी मजदूरों ने घायलों को बहल के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहां चारों की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें चूरू के डीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया। अस्पताल में एक युवक और युवती की हालत अभी भी गंभीर बताई जा रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2380219


