सेवा दिवस पर रक्तदान शिविर, 36 यूनिट रक्त संग्रह
सेवा दिवस पर रक्तदान शिविर, 36 यूनिट रक्त संग्रह
झुंझुनूं : निकटवर्ती भीमसर आयुष्मान मंदिर पीएचसी में स्वर्गीय मदन सिंह झाझड़िया की पांचवीं पुण्यतिथि पर सेवा दिवस के अवसर पर स्वैच्छिक रक्तदान एवं नि:शुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा परामर्श शिविर आयोजित किया गया।
रॉयल इंडियन ह्यूमन सोसायटी, युवा ग्रामीण प्रगति संस्थान एवं माय भारत केंद्र झुंझुनूं के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित शिविर में बीडीके अस्पताल की ब्लड बैंक टीम ने 36 यूनिट रक्त संग्रह किया। वहीं आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर में मरीजों की जांच कर नि:शुल्क परामर्श एवं दवाइयां वितरित की गईं।
कार्यक्रम संयोजक वकील विजयहिन्द जालिमपुरा ने बताया कि शिविर का उद्देश्य जरूरतमंदों की मदद के साथ युवाओं और महिलाओं में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। इस दौरान युवाओं, महिलाओं और पूर्व सैनिकों सहित बड़ी संख्या में लोगों ने रक्तदान किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2379731


