[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

हवेली पर कब्जे की कोशिश का आरोपी गिरफ्तार:बाय गांव में प्रशासक को धमकाने और गाड़ी तोड़ने का आरोप


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

हवेली पर कब्जे की कोशिश का आरोपी गिरफ्तार:बाय गांव में प्रशासक को धमकाने और गाड़ी तोड़ने का आरोप

हवेली पर कब्जे की कोशिश का आरोपी गिरफ्तार:बाय गांव में प्रशासक को धमकाने और गाड़ी तोड़ने का आरोप

नवलगढ़ : नवलगढ़ पुलिस और डीएसटी ने बाय गांव में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उस पर महाजनों की हवेली पर कब्जा करने की कोशिश और ग्राम पंचायत प्रशासक के घर में घुसकर हमला करने का आरोप है। गिरफ्तार आरोपी अमित कुमार (24) पुत्र श्रीचंद है, जो सिंगनोर, थाना गुढ़ागौड़जी का रहने वाला है।

पुलिस ने बताया कि 30-31 अगस्त की रात 5-6 बदमाश बिना नंबर की कैंपर गाड़ी में हथियार लेकर बाय गांव पहुंचे थे। उन्होंने महाजनों की हवेली का गेट चुरा लिया। इसके बाद वे ग्राम पंचायत बाय की प्रशासक तारा पूनिया के घर में घुस गए। वहां उन्होंने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। बदमाशों ने घर के बाहर खड़ी गाड़ी में तोड़फोड़ कर उसे नुकसान भी पहुंचाया।

प्रशासक ने 31 अगस्त को नवलगढ़ थाने में इस घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने तकनीकी सबूतों के आधार पर आरोपी अमित कुमार की पहचान की और उसे गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, अमित कुमार पर गुढ़ागौड़जी, मुकुंदगढ़ और सीकर के उद्योग नगर थाने में डकैती, आर्म्स एक्ट और हत्या के प्रयास जैसे कई मामले दर्ज हैं।

इस मामले में पुलिस पहले भी दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। इनमें अजीत सिंह निवासी कैरू, थाना नवलगढ़ और हिस्ट्रीशीटर कमलेश कोडिया उर्फ कमल शामिल हैं। कमलेश कोडिया बधालों की ढाणी, पलसाना, थाना रानोली, जिला सीकर का रहने वाला है।

यह कार्रवाई एसपी कावेन्द्र सिंह सागर के निर्देश पर हुई। इसमें एएसपी देवेन्द्र सिंह राजावत और नवलगढ़ डीएसपी सुगन सिंह ने निगरानी की। थानाधिकारी अजय सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम और डीएसटी झुंझुनूं ने मिलकर यह गिरफ्तारी की।

Related Articles