[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राधा अष्टमी पर मंड्रेला में भक्तिमय हुआ माहौल, तीन दिवसीय कथा शुरू


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़मंड्रेलाराजस्थानराज्य

राधा अष्टमी पर मंड्रेला में भक्तिमय हुआ माहौल, तीन दिवसीय कथा शुरू

राधा अष्टमी पर मंड्रेला में भक्तिमय हुआ माहौल, तीन दिवसीय कथा शुरू

मंड्रेला : शीतला चौक स्थित श्री राधा-कृष्ण मंदिर (लाठो का मंदिर) में राधा अष्टमी के अवसर पर तीन दिवसीय भक्त चरित्र कथा का शुभारंभ हुआ। गणेश वंदना और पूजा-अर्चना के साथ शुरू हुए आयोजन में कथावाचिका पूज्या कोमल पारिक ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं और भक्ति की महिमा का वर्णन किया।

कथा के दौरान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की लीला का मंचन हुआ। जन्म प्रसंग पर मंदिर परिसर जयकारों से गूंज उठा और श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर खुशी मनाई। इसके बाद पूतना वध की लीला के माध्यम से धर्म और सत्य की विजय का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में श्रद्धालु भक्ति गीतों और कथा में देर तक तल्लीन रहे। आयोजन में गुवाहाटी प्रवासी भामाशाह सुरेंद्र लाठ का विशेष सहयोग रहा।

Related Articles