[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पिलानी-विद्या विहार चेयरमैन के लिए 4-4 उम्मीदवार मैदान में:कांग्रेस नगर मंडल अध्यक्ष ने ली हाईब्रिड एंट्री, 21 सितंबर को होगा मतदान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़पिलानीराजस्थानराज्य

पिलानी-विद्या विहार चेयरमैन के लिए 4-4 उम्मीदवार मैदान में:कांग्रेस नगर मंडल अध्यक्ष ने ली हाईब्रिड एंट्री, 21 सितंबर को होगा मतदान

पिलानी-विद्या विहार चेयरमैन के लिए 4-4 उम्मीदवार मैदान में:कांग्रेस नगर मंडल अध्यक्ष ने ली हाईब्रिड एंट्री, 21 सितंबर को होगा मतदान

पिलानी : पिलानी और विद्या विहार नगरपालिका में चेयरमैन पद के लिए बुधवार को नामांकन भरे गए। दोनों जगह कुल 8 उम्मीदवारों ने फॉर्म जमा कराए हैं। पिलानी में भाजपा से नगेन्द्र नोवाल, कांग्रेस से सुनील पंडित, निर्दलीय के रूप में अदिति गोदारा और धर्मेन्द्र नेहरा ने फॉर्म जमा कराए। राज्य सरकार के नियम के तहत कांग्रेस नगर मंडल अध्यक्ष सुनील शर्मा ने हाइब्रिड उम्मीदवार के तौर पर एंट्री की है। सुनील शर्मा ने वार्ड 11 से चुनाव लड़ा था, लेकिन हार गए। मनोज आलड़िया, किशन भोमिया और सीमा देवी ने भी फॉर्म लिए थे, लेकिन उन्होंने अपने फॉर्म जमा नहीं करवाए।

वहीं, विद्या विहार नगरपालिका में चेयरमैन पद के लिए 4 नामांकन भरे गए हैं। बीजेपी से सिकंदर देवना, निर्दलीय के रूप में प्रदीप झाझड़िया, सरोज देवी और नवीन ठोलिया ने नामांकन भरे हैं।

Related Articles