सुलखनियां में कबड्डी प्रतियोगिता का रोमांचक समापन, राज एंटरप्राइजेज ने जीता खिताब
फाइनल में बिरानियां को हराया, समापन समारोह में अतिथियों ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : विक्रम बिजारणियां
फतेहपुर : सुलखनियां में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता का रोमांचक समापन हुआ। फाइनल मुकाबले में राज एंटरप्राइजेज सुलखनियां की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बिरानियां को हराकर खिताब अपने नाम किया। बिरानियां की टीम उपविजेता रही।
प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने जोश, अनुशासन और खेल भावना का शानदार परिचय दिया। फाइनल मुकाबला काफी रोमांचक रहा। मैदान पर खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन के बीच ग्रामीण दर्शकों ने तालियों और उत्साहवर्धन से उनका हौसला बढ़ाया।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि हरलाल ख्यालिया, भागीरथ दैया, खिवाराम ख्यालिया, राजेंद्र दैया (राजस्थान पुलिस), महेश दैया और मनीष डॉक्टर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। बाहर से पहुंचे सोहन शर्मा, ढाणी रिडमल, मुकेश महर्षि (अध्यापक) और सुरेंद्र दैया, डीआरडी कंप्यूटर फतेहपुर का भी स्वागत किया गया।
लालगिरी महाराज के आशीर्वाद से आयोजित प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर आयोजकों ने सभी खिलाड़ियों, अतिथियों और ग्रामीणों का आभार जताते हुए बधाई दी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2374642


