दूध के दाम बढ़ाने की मांग को लेकर गांवों में जनजागरण अभियान तेज
दूध के दाम बढ़ाने की मांग को लेकर गांवों में जनजागरण अभियान तेज
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : शैलेंद्र पारीक
नवलगढ़ : दूध के भाव बढ़ाने की मांग को लेकर किसानों और पशुपालकों का अभियान अब आसपास के गांवों में भी जोर पकड़ने लगा है। बेरी से शुरू हुए इस अभियान में अब कोलिडा, घड़ेलनगर, जेरठी और कूदन के किसान व पशुपालक भी जुड़ गए हैं।
इन गांवों में पशुपालकों द्वारा जागरूकता बैठकें और सभाएं आयोजित कर दूध के उचित भाव की मांग उठाई जा रही है। बैठकों में किसानों, ग्रामीणों और पशुपालक महिलाओं ने दूध के दाम बढ़ाने के साथ-साथ खल-चूरी के भाव कम करने की मांग की।
उप जिला प्रमुख ताराचंद धायल ने दूध के कम भाव को किसानों के साथ अन्यायपूर्ण और अनुचित बताया। नवलगढ़ के युवा नेता राजेश कटेवा ने किसानों को एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान किया और सरकार से दूध के दाम बढ़ाकर पशुपालकों को राहत देने की मांग की। किसान नेता विजेंद्र सिंह काजला ने दूध का समर्थन मूल्य जारी करने की मांग रखी।

किरण मील ने भी पशुपालकों को एकजुट होकर संघर्ष करने पर जोर दिया। इस दौरान रमेश धींवा, रामलाल मील, मनोज डुकिया, कृष्ण सुंडा, सुनील बगड़िया, जेरठी प्रशासक बाबूलाल गुरावा, भूपेंद्र काजला, महेश रणवा, तेजपाल कुमावत, सीआई शिशुपाल काजला, राहुल पिलानिया, कूदन सरपंच प्रतिनिधि सुल्तान सुंडा और अखिल भारतीय किसान सभा के जिला अध्यक्ष रामचंद्र सुंडा सहित अन्य वक्ताओं ने विचार रखे।
अभियान में पशुपालक महिलाएं भी बढ़-चढ़कर भाग ले रही हैं। पशुपालकों ने कहा कि जब तक सरकार दूध के भाव में बढ़ोतरी नहीं करती, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा। बैठकों में किसानों की बढ़ती भागीदारी के साथ अभियान लगातार विस्तार ले रहा है।
24 सितंबर को दादिया में होगी बड़ी सभा
बेरी और आसपास के गांवों के पशुपालकों की बड़ी सभा 24 सितंबर को दादिया में आयोजित की जाएगी। इसमें दूध के उचित भाव को लेकर आगे की रणनीति पर चर्चा की जाएगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2374587


