[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

विकसित भारत जन सेवा अभियान 17 सितंबर से, जिला कलक्टर ने दिए समयबद्ध आयोजन के निर्देश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

विकसित भारत जन सेवा अभियान 17 सितंबर से, जिला कलक्टर ने दिए समयबद्ध आयोजन के निर्देश

12 प्रमुख गतिविधियों के जरिए आमजन, किसान, महिलाओं और युवाओं की भागीदारी होगी सुनिश्चित

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : विकसित भारत जन सेवा अभियान का आयोजन जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक किया जाएगा। अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने मंगलवार को डीओआईटी वीसी सभागार में आयोजित साप्ताहिक समीक्षा बैठक में अधिकारियों को विस्तृत निर्देश दिए।

जिला कलक्टर ने कहा कि अभियान के तहत होने वाली प्रत्येक गतिविधि के लिए विभागीय स्तर पर स्पष्ट कार्ययोजना तैयार की जाए और सभी कार्यक्रम निर्धारित समयावधि में पूरे किए जाएं। उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं एवं संसाधनों का समुचित प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

अभियान के तहत आशीर्वाद का दीया, नमो सेवा-अनकही कहानियां, सेवा ज्योति कलश यात्रा, सेवा के रंग-राष्ट्र के संग, रक्तदान शिविर, आंगन मिलन सेवा, सेवा मेरा योगदान, सेवा फर्स्ट नवाचार चुनौती, मेरे सपनों का भारत-चित्रसेवा, सेवा की कहानी, सेवा सेतु अभियान और सुशासन सेवा संवाद सहित 12 प्रमुख गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

जिला कलक्टर ने कहा कि अभियान का उद्देश्य जनसेवा, सामाजिक सरोकार और सुशासन की भावना को मजबूत करने के साथ आमजन, किसानों, महिलाओं एवं युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है। उन्होंने निर्देश दिए कि अभियान की गतिविधियां ग्राम पंचायत, पंचायत समिति, उपखंड एवं नगरीय निकाय स्तर तक प्रभावी रूप से पहुंचें।

उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधियों, पंचायती राज संस्थाओं, विद्यालय-महाविद्यालय, स्वयंसेवी संस्थाओं, युवा समूहों और महिला स्वयं सहायता समूहों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।

बैठक में एडीएम अर्पिता सोनी, सीईओ श्वेता कोचर, एसीईओ भागचंद खारिया, एडीपीएस मीनू वर्मा, पशुपालन संयुक्त निदेशक डॉ. ओमप्रकाश, सीडीईओ संतोष महर्षि सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। वहीं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले के सभी उपखंडों के अधिकारी बैठक से जुड़े।

Related Articles