[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

हासियाबास डैम के विरोध में किसानों का अनिश्चितकालीन धरना:तांबा खेड़ी में 8 गांवों के किसान आंदोलन पर, डैम के लिए उपजाऊ जमीन देने से इनकार

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसादुलपुर

हासियाबास डैम के विरोध में किसानों का अनिश्चितकालीन धरना:तांबा खेड़ी में 8 गांवों के किसान आंदोलन पर, डैम के लिए उपजाऊ जमीन देने से इनकार

हासियाबास डैम के विरोध में किसानों का अनिश्चितकालीन धरना:तांबा खेड़ी में 8 गांवों के किसान आंदोलन पर, डैम के लिए उपजाऊ जमीन देने से इनकार

सादुलपुर : सादुलपुर विधानसभा क्षेत्र के सिद्धमुख तहसील के गांव तांबा खेड़ी में हासियाबास डैम के विरोध में किसानों का आंदोलन जारी है। ग्रामीण 20 अगस्त से तांबा खेड़ी बस स्टैंड पर अनिश्चितकालीन धरना दे रहे हैं। रविवार को धरने पर बड़ी संख्या में किसान पहुंचे।

इस आंदोलन में हासियाबास, तांबा खेड़ी, दुमकी, रामसरा टिब्बा, ढिंगारला, धनोठी छोटी, धनोठी बड़ी और चुंबकीयगढ़ सहित 8 गांवों के किसान शामिल हैं। यह धरना हासियाबास डैम संघर्ष समिति के नेतृत्व में चल रहा है।

रविवार को धरने में बड़ी संख्या में किसान पहुंचे।
रविवार को धरने में बड़ी संख्या में किसान पहुंचे।

धरना स्थल पर मौजूदा विधायक मनोज न्यांगली, सांसद राहुल कस्वां, पूर्व विधायक डॉ. कृष्णा पूनिया, भाजपा नेत्री सुमित्रा पुनिया और हरियाणा के किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी सहित कई नेताओं ने किसानों से मुलाकात की है।

हासियाबास डैम संघर्ष समिति का नेतृत्व महेंद्र सिंह सहारण कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि उन्हें यमुना जल समझौता मंजूर नहीं है। वे अपनी उपजाऊ खेती की जमीन हासियाबास डैम के लिए नहीं देना चाहते। किसानों ने सरकार से मांग की है कि अगर डैम बनाना जरूरी है, तो लीलकी बीड़ जैसी सरकारी बंजर जमीन पर इसका विकल्प ढूंढा जाए।

Related Articles