भानीपुरा तहसील परिसर में हॉल का एसडीएम ने किया शिलान्यास:भामाशाह ने की मां याद में 10 लाख में निर्माण की घोषणा, लंबे समय से थी जरूरत
भानीपुरा तहसील परिसर में हॉल का एसडीएम ने किया शिलान्यास:भामाशाह ने की मां याद में 10 लाख में निर्माण की घोषणा, लंबे समय से थी जरूरत
सरदारशहर : भानीपुरा तहसील परिसर में कर्मचारियों के बैठने की जगह की कमी अब दूर होगी। भामाशाह चौधरी हरिराम हुड्डा ने अपनी माता स्वर्गीय रेवन्ती देवी की याद में तहसील परिसर में एक हॉल बनवाने की पहल की है। रविवार को उपखंड अधिकारी महिपाल सिंह राजावत और तहसीलदार ओमप्रकाश मेव की मौजूदगी में हॉल निर्माण का शिलान्यास किया गया

नायब तहसीलदार प्रहलादराय पारीक ने बताया -प्रस्तावित हॉल 30×15 फीट का होगा। इसके निर्माण पर करीब 10 लाख रुपए खर्च होंगे। हॉल का काम लगभग चार महीने में पूरा होने की संभावना है। इसके बनने से तहसील कार्यालय आने वाले आम लोगों के साथ-साथ अधिकारियों और कर्मचारियों को भी बैठने की पर्याप्त जगह मिल सकेगी।
उन्होंने यह भी बताया कि तहसील परिसर में लंबे समय से एक अतिरिक्त भवन की जरूरत महसूस की जा रही थी। ऐसे में भामाशाह का हॉल निर्माण की जिम्मेदारी लेना एक अच्छी और प्रेरणादायक पहल है।
शिलान्यास कार्यक्रम में नायब तहसीलदार प्रहलादराय पारीक, भानीपुरा थानाधिकारी मांगूराम, पूर्व सरपंच सहीराम सारण, फूसाराम हुड्डा, दीपचंद हुड्डा, सांवरमल हुड्डा, अशोक रणवां मौजूद रहे। इनके अलावा ग्रामीण और तहसील कार्यालय का पूरा स्टाफ भी वहां उपस्थित था।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2370489


