चूरू में पंचायत चुनाव के लिए ईवीएम का द्वितीय रेंडमाइजेशन, मतदान केंद्रवार मशीनें आवंटित
राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में प्रक्रिया पूरी, 3 नवंबर को सात पंचायत समितियों में होगा मतदान
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के तहत जिले में प्रथम चरण के मतदान के लिए बुधवार को ईवीएम का द्वितीय रेंडमाइजेशन किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा की अध्यक्षता में जिला कलेक्ट्रेट के एनआईसी सभागार (आपणी योजना) में आयोजित प्रक्रिया के दौरान संबंधित पंचायत समितियों और जिला परिषद के मतदान केंद्रों के लिए ईवीएम आवंटित की गईं।
जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक सुराणा ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और सुचारू रूप से संपन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। चुनाव से जुड़ी प्रत्येक प्रक्रिया निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार पारदर्शिता के साथ पूरी की जा रही है। ईवीएम का रेंडमाइजेशन निर्वाचन प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण है, जिसके माध्यम से निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार मतदान केंद्रों पर मशीनों का आवंटन सुनिश्चित किया जाता है। उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से चुनाव प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने में सहयोग की अपेक्षा की।
उन्होंने बताया कि ईवीएम के रेंडमाइजेशन से लेकर उनके सुरक्षित परिवहन, भंडारण और मतदान केंद्रों तक पहुंचाने की प्रक्रिया में निर्धारित सुरक्षा प्रोटोकॉल की पालना सुनिश्चित की जाएगी। इस दौरान राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित आवश्यक जानकारी भी दी गई।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं एडीएम अर्पिता सोनी ने रेंडमाइजेशन प्रक्रिया की जानकारी देते हुए राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को ईवीएम की कमीशनिंग और उससे जुड़ी व्यवस्थाओं के बारे में बताया।
अर्पिता सोनी ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में 3 नवंबर 2026 को पंचायत समिति बीदासर, राजगढ़, चांदगोठी (मुख्यालय राजगढ़), सिद्धमुख, सरदारशहर, सरदारशहर पूर्व और भानीपुरा में मतदान निर्धारित है। इन पंचायत समितियों के मतदान केंद्रों के लिए द्वितीय रेंडमाइजेशन के माध्यम से ईवीएम का आवंटन किया गया।
उन्होंने बताया कि इससे पहले 26 अक्टूबर को प्रथम रेंडमाइजेशन के दौरान पंचायत समितिवार कुल मतदान केंद्रों की संख्या के 130 प्रतिशत के अनुसार रिजर्व सहित ईवीएम आवंटित की गई थीं।
इस दौरान भाजपा के नारायण बेनीवाल, कांग्रेस के असलम खोखर, जनसंपर्क अधिकारी सूर्यकांत कुमावत सहित संबंधित पंचायत समितियों के रिटर्निंग अधिकारी एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2489007


