[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

लक्ष्मणगढ़ में गणेश जन्मोत्सव, 14 सितंबर को शोभायात्रा:झांकिया भी सजाई जाएगी, आज छप्पन भोग और जागरण


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यलक्ष्मणगढ़सीकर

लक्ष्मणगढ़ में गणेश जन्मोत्सव, 14 सितंबर को शोभायात्रा:झांकिया भी सजाई जाएगी, आज छप्पन भोग और जागरण

लक्ष्मणगढ़ में गणेश जन्मोत्सव, 14 सितंबर को शोभायात्रा:झांकिया भी सजाई जाएगी, आज छप्पन भोग और जागरण

लक्ष्मणगढ़ : लक्ष्मणगढ़ के सर्वसिद्धि विनायक गणेश मंदिर में 11 दिवसीय गणेश जन्मोत्सव समारोह चल रहा है। शनिवार को भगवान गणेश की फलों की आकर्षक झांकी सजाई गई। श्री गणेश जन्मोत्सव समिति के अनिल मिश्रा ने बताया कि रविवार, 13 सितंबर की रात भगवान गणपति की छप्पन भोग की झांकी सजाई जाएगी। इसके बाद मंदिर परिसर में जागरण का आयोजन होगा।

14 सितंबर को होगा अभिषेक

यह जागरण श्री विजय रघुनाथ जी बिदावत जी के मंदिर के महंत दिलीपदास महाराज और सालासर बालाजी मंदिर के मनोहर पुजारी की देखरेख में होगा। समिति के विनोद बनाईवाला ने बताया कि 14 सितंबर को गणेश जन्मोत्सव समारोह के समापन पर सुबह गणपति प्रभु का दुग्धाभिषेक, दूर्वाभिषेक, 1008 लड्डुओं और पंचामृत से अभिषेक किया जाएगा। सुबह 11 बजे गणेश जी महाराज की कथा सुनाई जाएगी।

शाम 4 बजे शुरू होगी शोभायात्रा

इसके बाद शाम 4 बजे मंदिर से विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह शोभायात्रा बस स्टैंड, चौपड़ बाजार, मुरली मनोहर जी का मंदिर, पक्की प्याऊ, कबूतरिया कुआं, खाटू की कुई, पोस्ट ऑफिस, बेड़िया गेस्ट हाउस और घंटाघर होते हुए वापस गणेश मंदिर पहुंचेगी।

शोभायात्रा में महिला कलश यात्रा, शहर के शिक्षण संस्थानों की आकर्षक झांकियां, भजन मंडली, अंग्रेजी धुनों का बैंड, डीजे, शिव तांडव और राधा-कृष्ण सहित कई मनमोहक झांकियां खास आकर्षण होंगी।

Related Articles