बावड़ी में तेजाजी महाराज मंदिर का धार्मिक अनुष्ठान:कलश यात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का उत्साह, जेसीबी से हुई पुष्पवर्षा
बावड़ी में तेजाजी महाराज मंदिर का धार्मिक अनुष्ठान:कलश यात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का उत्साह, जेसीबी से हुई पुष्पवर्षा
जाजोद : बावड़ी कस्बे में नवनिर्मित तेजाजी महाराज मंदिर के दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम का शनिवार को भव्य धार्मिक आयोजन के साथ शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के प्रथम दिन मंदिर परिसर से तेजाजी धाम तक भव्य कलश यात्रा निकाली गई।
कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। महिलाएं सिर पर कलश धारण कर मंगल गीत गाते हुए तेजाजी महाराज के जयकारों के साथ तेजाजी धाम की ओर रवाना हुईं। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला और पूरा मार्ग भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा। कलश यात्रा के दौरान
श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए विशेष व्यवस्था की गई। यात्रा में शामिल महिलाओं पर जेसीबी मशीन के माध्यम से पुष्पवर्षा की गई। जेसीबी से फूल बरसते ही श्रद्धालुओं में उत्साह और बढ़ गया। जगह-जगह लोगों ने कलश यात्रा का स्वागत किया। नवनिर्मित मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है।
धार्मिक कार्यक्रम को लेकर ग्रामीणों में भी काफी उत्साह देखने को मिला। कलश यात्रा के बाद तेजाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठान एवं पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। आयोजकों के अनुसार दो दिवसीय कार्यक्रम के दौरान विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम में क्षेत्र के श्रद्धालुओं की सहभागिता रहेगी। तेजाजी महाराज के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय नजर आया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2370455


