पुराने नोटों के महंगे दाम के लालच में गंवाए 4.08-लाख:सोशल मीडिया पर आया था विज्ञापन, साइबर ठगों ने अच्छी कीमत का दिया झांसा
पुराने नोटों के महंगे दाम के लालच में गंवाए 4.08-लाख:सोशल मीडिया पर आया था विज्ञापन, साइबर ठगों ने अच्छी कीमत का दिया झांसा
सीकर : सीकर में पुराने नोटों के बदले मोटी रकम मिलने का लालच एक युवक को भारी पड़ गया। सोशल मीडिया के जरिए उसके संपर्क में आए साइबर ठगों ने पुराने नोटों की अच्छी कीमत मिलने का झांसा दिया। इसके बाद अलग-अलग बहानों से युवक से कुल 4.08 लाख रुपए ट्रांसफर करवा लिए। ठगी का पता चलने के बाद पीड़ित ने साइबर पुलिस थाने में शिकायत दी, जिसके आधार पर मामले की जांच शुरू की गई है।
सोशल मीडिया पर पुराने नोटों के महंगे दामों का मिला था विज्ञापन
इस संबंध में सीकर निवासी गिरीश ने साइबर पुलिस थाने में शिकायत देकर बताया कि करीब एक से डेढ़ महीने पहले सोशल मीडिया पर एक विज्ञापन देखा था। जिसमें लिखा था कि पुराने 1,2 और 5 रुपए के नोटों के आपको महंगे दाम मिल सकते हैं। इस विज्ञापन पर क्लिक करने के बाद गिरीश साइबर ठगों के चक्कर में आ गया।
साइबर ठगों ने गिरीश को फिर कॉल किया और कहने लगे कि 1,2 और 5 रुपए के पुराने नोटों के बदले महंगे दाम देंगे। उसके बाद गिरीश से प्रोसेसिंग फीस सहित अन्य चार्जेस के नाम पर 4 लाख 8 हजार 746 रुपए अलग-अलग नंबरों पर फोन पे करवा लिए।
लेकिन गिरीश को नोटों के बदले कोई पैसा नहीं मिला। अब आरोपियों के मोबाइल भी लगातार स्विच ऑफ आ रहे हैं। जिनसे कोई भी कॉन्टेक्ट नहीं हो पा रहा है। फिलहाल गिरीश की रिपोर्ट पर साइबर थाना पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2370460


