रींगस में गणेशजी के हाथों में लगाई मेहंदी:सिंजारा पर्व के साथ गणेश चतुर्थी महोत्सव शुरू, सोमवार को लगेगा मेला
रींगस में गणेशजी के हाथों में लगाई मेहंदी:सिंजारा पर्व के साथ गणेश चतुर्थी महोत्सव शुरू, सोमवार को लगेगा मेला
रींगस : रींगस कस्बे के मठ मंदिर में गणेश चतुर्थी महोत्सव की शुरुआत हो गई है। रविवार को गणेशजी की प्रतिमा के हाथों में मेहंदी लगाकर सिंजारा पर्व मनाया गया, जिसके साथ ही महोत्सव का शुभारंभ हुआ। गणेश चतुर्थी महोत्सव के संयोजक रणवीर सिंह झाला ने बताया कि मठ महादेव मंदिर में स्थित गणेश मंदिर में गणेशजी के हाथों में मेहंदी लगाई गई। इसके बाद मेहंदी का वितरण भी किया गया।
जूना अखाड़ा के श्रीमहंत और मठ मंदिर के महंत आनंदपुरी महाराज के निर्देश पर मेले का आयोजन होगा। इसके बाद सोमवार को बड़ा मेला लगेगा। इसमें कई देवी-देवताओं की झांकियां सजाई जाएंगी और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। साथ ही, कई जगहों से आए संत-महात्माओं के दर्शन और प्रवचन भी होंगे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2370504


