[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सरदारशहर में कोर्ट और पंचायत-समिति के बाहर गंदगी:मेगा हाईवे पर अतिक्रमण से राहगीर परेशान, कार्रवाई की मांग

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

सरदारशहर में कोर्ट और पंचायत-समिति के बाहर गंदगी:मेगा हाईवे पर अतिक्रमण से राहगीर परेशान, कार्रवाई की मांग

सरदारशहर में कोर्ट और पंचायत-समिति के बाहर गंदगी:मेगा हाईवे पर अतिक्रमण से राहगीर परेशान, कार्रवाई की मांग

सरदारशहर : सरदारशहर में श्रीगंगानगर-जयपुर मेगा हाईवे पर गंदगी से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। सबसे खराब हालत मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) कोर्ट और पंचायत समिति कार्यालय के ठीक सामने है। यहां नियमित सफाई नहीं होती, जिससे जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हैं।

लोगों का कहना है कि सफाई के साथ-साथ इस रास्ते पर अतिक्रमण की समस्या भी बढ़ गई है। हाईवे किनारे दुकानदारों ने अपनी दुकानों के बाहर सामान, व्यावसायिक उपकरण और बोर्ड रखकर सड़क घेर ली है। इस कब्जे के कारण मुख्य सड़क की चौड़ाई काफी कम हो गई है।

एसडीएम, तहसीलदार, विकास अधिकारी और न्यायिक मजिस्ट्रेट जैसे दर्जनों अधिकारी रोज इन कचरे के ढेरों और अवैध कब्जों के पास से निकलते हैं। क्षेत्र के लोगों की मांग है कि इस मुख्य मार्ग को जल्द से जल्द अतिक्रमण मुक्त करवाकर नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए।

Related Articles