मतगणना सहायकों एवं पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण आयोजित
निर्वाचन आयोग के नियमों की पूरी तरह पालना करने के दिए निर्देश
सीकर : नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के तहत शनिवार को शेखावाटी विश्वविद्यालय में मतगणना सहायकों एवं मतगणना पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में कार्मिकों को मतगणना प्रक्रिया, आवश्यक दिशा-निर्देशों और उनकी जिम्मेदारियों की विस्तृत जानकारी दी गई।
अधिकारियों ने मतगणना कार्य को पूर्ण निष्पक्षता, पारदर्शिता और सावधानी के साथ संपन्न कराने के निर्देश दिए। साथ ही निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित नियमों एवं प्रक्रियाओं की अक्षरशः पालना सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।
प्रशिक्षण में उप जिला निर्वाचन अधिकारी अनिल महला, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजपाल यादव, राजस्व अपील अधिकारी राकेश कुमार गढ़वाल तथा यूआईटी सचिव राजवीर चौधरी सहित संबंधित अधिकारी और मतगणना कार्मिक मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2369321

