[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

19 नगरीय निकायों के चुनाव की मतगणना 14 सितंबर को


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

19 नगरीय निकायों के चुनाव की मतगणना 14 सितंबर को

सुबह 8 बजे से शुरू होगी मतगणना, 40 रिटर्निंग अधिकारी सहित 370 कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण

झुंझुनूं : जिले की 19 नगरीय निकायों के आम चुनाव की मतगणना 14 सितंबर को सुबह 8 बजे से शुरू होगी। मतगणना की तैयारियों के तहत शनिवार को सूचना केंद्र सभागार में मतगणना कर्मियों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया।

प्रशिक्षण में 40 रिटर्निंग अधिकारी, 40 सहायक रिटर्निंग अधिकारी, 165 मतगणना पर्यवेक्षक और 165 मतगणना सहायकों को मतगणना प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई। जिला स्तरीय मास्टर प्रशिक्षकों ने मतगणना प्रक्रिया, मतगणना सहायकों की नियुक्ति और डीएमएम सीलिंग प्रक्रिया के संबंध में प्रशिक्षण दिया।

जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अरुण गर्ग ने कहा कि मतगणना में नियुक्त सभी अधिकारी एवं कार्मिक निर्वाचन आयोग के निर्देशों और निर्धारित प्रक्रिया का पूरी तरह पालन करें। उन्होंने पारदर्शिता, निष्पक्षता और सावधानी को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रत्येक चरण में निर्धारित प्रक्रिया का पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मतगणना कार्य शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराया जाए।

इस दौरान प्रशिक्षण प्रकोष्ठ प्रभारी एवं एसीईओ रामनिवास, डीएलएमटी सुरेंद्र कुमार डूडी, संजय सोमरा, राजेश बुरी और सुनील सोमरा मौजूद रहे।

इन स्थानों पर होगी मतगणना

  • झुंझुनूं एवं बगड़: सेठ मोतीलाल पीजी कॉलेज, शिक्षा संकुल केंद्र, झुंझुनूं।
  • चिड़ावा, सुलताना एवं मंड्रेला: मास्टर हजारी लाल शर्मा राजकीय महाविद्यालय, चिड़ावा।
  • पिलानी एवं विद्याविहार: एम.के. साबू कॉलेज, पिलानी।
  • नवलगढ़ एवं जाखल: सेठ जी.बी. पोद्दार कॉलेज, नवलगढ़।
  • बुहाना एवं सिंघाना: श्री खेमका इंटरनेशनल स्कूल, बुहाना।
  • मुकुंदगढ़ एवं डूंडलोद: कनोडिया कॉलेज, मुकुंदगढ़।
  • मंडावा एवं बिसाऊ: मंडावा कॉलेज, मंडावा।
  • सूरजगढ़: आर.के.जे. बरासिया कॉलेज, सूरजगढ़।
  • खेतड़ी: राजकीय जयसिंह उच्च माध्यमिक विद्यालय, खेतड़ी।
  • उदयपुरवाटी: राजकीय महाविद्यालय, उदयपुरवाटी।
  • मलसीसर: राजकीय महाविद्यालय, मलसीसर।

Related Articles