[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत:दूसरा घायल, जयपुर रोड पर देर रात हुआ हादसा; शव परिजनों को सौंपा

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़पलसानाराजस्थानराज्यसीकर

वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत:दूसरा घायल, जयपुर रोड पर देर रात हुआ हादसा; शव परिजनों को सौंपा

वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत:दूसरा घायल, जयपुर रोड पर देर रात हुआ हादसा; शव परिजनों को सौंपा

पलसाना : पलसाना कस्बे के पास जयपुर रोड पर गुरुवार देर रात एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। यह हादसा एक वाहन की टक्कर से हुआ। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर निवासी इमरान के रूप में हुई है। इमरान एक अन्य युवक के साथ बाइक पर जा रहा था। जयपुर रोड पर एक वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दोनों सड़क पर गिर गए। इस हादसे में इमरान गंभीर रूप से घायल हो गया, लेकिन दूसरे युवक को गंभीर चोटें नहीं आईं।

हादसे की सूचना मिलते ही रानोली पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने इमरान के शव को पलसाना अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। शुक्रवार को परिजनों की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम कराया गया, जिसके बाद शव उन्हें सौंप दिया गया।पुलिस ने इस हादसे से जुड़ी जानकारी जुटाते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस टक्कर मारने वाले वाहन और दुर्घटना के कारणों का पता लगा रही है।

Related Articles