[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग में युवाओं को प्रधानमंत्री के समक्ष विचार रखने का अवसर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग में युवाओं को प्रधानमंत्री के समक्ष विचार रखने का अवसर

15 से 29 वर्ष के युवा होंगे शामिल, क्विज से शुरू होगी पांच चरणों की चयन प्रक्रिया

झुंझुनूं : विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2027 को लेकर गुरुवार को माय भारत केंद्र की युवा अधिकारी मधु यादव ने सूचना केंद्र सभागार में प्रेस वार्ता की। इस दौरान कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन भी किया गया।

मधु यादव ने बताया कि 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं को नेतृत्व, नवाचार और राष्ट्र निर्माण से जुड़ी गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। राष्ट्रीय कार्यक्रम 10 से 12 जनवरी 2027 तक नई दिल्ली में होगा, जिसमें चयनित युवाओं को प्रधानमंत्री के समक्ष विकसित भारत को लेकर अपने विचार और नवाचार प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा।

क्विज से शुरू होगी चयन प्रक्रिया

विकसित भारत क्विज में युवा 30 सितंबर 2026 तक माय भारत पोर्टल के माध्यम से भाग ले सकेंगे। अधिकतम चार लाख प्रतिभागियों में से शीर्ष 10 प्रतिशत को 500 शब्दों की विकसित भारत निबंध प्रतियोगिता के लिए चुना जाएगा। इसके बाद जिला चैंपियनशिप, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता और राष्ट्रीय स्तर तक चयन होगा। जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं 10 से 16 नवंबर तथा राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं 17 नवंबर से 7 दिसंबर तक प्रस्तावित हैं।

छह क्षेत्रों में दिखेगी युवा प्रतिभा

कार्यक्रम में विकसित भारत चैलेंज, सांस्कृतिक खंड, भारत के लिए डिजाइन, सामाजिक सरोकार के लिए तकनीकी समाधान, युवा उद्यमी चुनौती और युवा संसद सहित छह प्रमुख क्षेत्र रखे गए हैं। विकसित भारत चैलेंज में शासन, जलवायु सुरक्षा, नवाचार, अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी, विनिर्माण, कनेक्टिविटी और नीली अर्थव्यवस्था सहित 10 प्रमुख विषयों पर युवा अपने विचार प्रस्तुत करेंगे। मधु यादव ने युवाओं से इस राष्ट्रव्यापी पहल में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने और विकसित भारत क्विज में शामिल होने का आह्वान किया।

Related Articles