लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए मतदाता निभाएं जिम्मेदारी, जरूर करें मतदान : सुराणा
सरदारशहर सहित छह निकायों में 11 सितंबर को सुबह 7 से शाम 6 बजे तक होगा मतदान
चूरू : नगर निकाय आम चुनाव-2026 के द्वितीय चरण के तहत शुक्रवार, 11 सितंबर को चूरू जिले में नगर परिषद सरदारशहर तथा नगरपालिका तारानगर, साहवा, रतनगढ़, राजलदेसर और बीदासर में वार्ड सदस्यों के लिए मतदान होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलक्टर अभिषेक सुराणा ने संबंधित क्षेत्रों के मतदाताओं से अनिवार्य रूप से मतदान करने की अपील की है।
सुराणा ने कहा कि प्रत्येक मतदाता का मतदान लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। मतदान अधिकार के साथ लोकतंत्र के प्रति नागरिक की जिम्मेदारी भी है। उन्होंने मतदाताओं से बिना किसी दबाव, प्रलोभन या भेदभाव के अपने विवेक से मतदान करने तथा परिवार, पड़ोसियों और परिचितों को भी मतदान के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।
द्वितीय चरण में सरदारशहर के 55 वार्डों के लिए 89, तारानगर के 35 वार्डों के लिए 36, साहवा के 20 वार्डों के लिए 20, रतनगढ़ के 45 वार्डों के लिए 63, राजलदेसर के 35 वार्डों के लिए 35 तथा बीदासर के 35 वार्डों के लिए 37 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
मतदान केंद्रों पर पेयजल, छाया, रैंप और व्हीलचेयर सहित आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदाताओं से निर्धारित पहचान दस्तावेज साथ लेकर समय पर मतदान केंद्र पहुंचने की अपील की। उन्होंने युवा, महिला, दिव्यांग, वरिष्ठ नागरिक और पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं से उत्साहपूर्वक मतदान करने का विशेष आग्रह किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2365917


