[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चूरू नगर परिषद में 72 प्रतिशत से अधिक मतदान:201 प्रत्याशियों को भाग्य ईवीएम में बंद, मतदान केन्द्र में दूसरे वार्ड के लोग आने पर हंगामा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चूरू नगर परिषद में 72 प्रतिशत से अधिक मतदान:201 प्रत्याशियों को भाग्य ईवीएम में बंद, मतदान केन्द्र में दूसरे वार्ड के लोग आने पर हंगामा

चूरू नगर परिषद में 72 प्रतिशत से अधिक मतदान:201 प्रत्याशियों को भाग्य ईवीएम में बंद, मतदान केन्द्र में दूसरे वार्ड के लोग आने पर हंगामा

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : चूरू में निकाय चुनाव के लिए वोटिंग हो रही है। शहर के 96 हजार 790 मतदाता अपनी शहर की सरकार चुनने के लिए वोट डाल रहे है। चूरू में 60 वार्डों के लिए कुल 106 बूथ बनाए गए हैं। इन वार्डों से 201 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनका भविष्य आज ईवीएम में कैद हो गया। चूरू में 72.81 प्रतिशत मतदान हुआ।

मतदान को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। मतदान केंद्रों के बाहर सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। दोपहर 3 बजे 63 प्रतिशत मतदान हुआ हैं। मतदाताओं ने सुबह के समय काफी उत्साह के साथ मतदान किया। दिन चढ़ने के साथ-साथ दोपहर में मतदान की रफ्तार कुछ धीमी हो गयी। दोपहर एक बजे तक जहां 52 प्रतिशत मतदान हुआ। अब दोपहर 3 बजे 62 प्रतिशत मतदान पहुंच गया। शहर की गोयनका स्कूल को 2 वार्डो का बूथ बनाया गया। जिसमें वार्ड 53 व वार्ड 58 के वोटर अपना वोट डाल रहे हैं।

चुनाव से जुड़ी झलकियां…

चूरू शहर के वार्ड 41 में बने बूथ पर महिला मतदाताओं की लगी लाइन।
चूरू शहर के वार्ड 41 में बने बूथ पर महिला मतदाताओं की लगी लाइन।
चूरू शहर के वार्ड 41 में दिया तंवर अपने परिजनों के साथ अपना पहला वोट देने आई।
चूरू शहर के वार्ड 41 में दिया तंवर अपने परिजनों के साथ अपना पहला वोट देने आई।
चूरू शहर के वार्ड 39 और बूथ संख्या 71 पर सुबह 8 बजे वोटिंग करने के लिए आयी मुस्लिम महिलाओं की लंबी लाइन लग गई।
चूरू शहर के वार्ड 39 और बूथ संख्या 71 पर सुबह 8 बजे वोटिंग करने के लिए आयी मुस्लिम महिलाओं की लंबी लाइन लग गई।
चूरू शहर के वार्ड 45 में एकत्रित गंदे पानी के बीच से मतदान देकर लौटती महिलाएं।
चूरू शहर के वार्ड 45 में एकत्रित गंदे पानी के बीच से मतदान देकर लौटती महिलाएं।

चूरू में चल रहे निकाय चुनाव को लेकर कोतवाली थानाधिकारी गौरव खिड़िया खुद पुलिस टीम के साथ वार्ड में स्थिति जांचने पहुंचे।

 

Related Articles