[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गोदभराई रस्म में गूंजे मंगलगीत, बांटे उपहार:नारियल, मेहंदी और कंगन देकर गर्भवती महिलाओं का सम्मान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नेछवाराजस्थानराज्यसीकर

गोदभराई रस्म में गूंजे मंगलगीत, बांटे उपहार:नारियल, मेहंदी और कंगन देकर गर्भवती महिलाओं का सम्मान

गोदभराई रस्म में गूंजे मंगलगीत, बांटे उपहार:नारियल, मेहंदी और कंगन देकर गर्भवती महिलाओं का सम्मान

नेछवा : खाखोली गांव के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 2 में प्रवेश उत्सव मनाया गया। इस दौरान गर्भवती महिलाओं की गोदभराई का कार्यक्रम भी आयोजित हुआ। कार्यक्रम में गर्भवती महिला पंकज कंवर की गोदभराई की रस्म पूरी की गई। उन्हें तिलक लगाकर माला पहनाई गई और नारियल, मेहंदी, कंगन दिए गए। इसी मौके पर पोषण माह का भी शुभारंभ हुआ। राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल के वाइस प्रिंसिपल ने फीता काटकर इसका उद्घाटन किया।

केंद्र के पोषक क्षेत्र में आने वाली सभी गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की रस्म हुई। इस दौरान पारंपरिक मंगलगीत गाए गए और परिसर को रंगोली से सजाया गया था। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मैना शर्मा ने गर्भवती महिलाओं को कई जरूरी जानकारियां दीं। उन्होंने गर्भावस्था में बरती जाने वाली सावधानियां, संतुलित और पौष्टिक आहार, टीकाकरण, मौसमी बीमारियों से बचाव और शारीरिक स्वच्छता के बारे में बताया। इस कार्यक्रम में तारा देवी, मंजू कंवर, सुमन, संगीता, प्रियंका, भावना, राजू देवी और कई आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

Related Articles