[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर के 10 नगर निकायों में 79.23 प्रतिशत वोट पड़े:फतेहपुर में कांग्रेस-निर्दलीय प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच पत्थरबाजी, एक बूथ पर फर्जी मतदान की कोशिश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर के 10 नगर निकायों में 79.23 प्रतिशत वोट पड़े:फतेहपुर में कांग्रेस-निर्दलीय प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच पत्थरबाजी, एक बूथ पर फर्जी मतदान की कोशिश

सीकर के 10 नगर निकायों में 79.23 प्रतिशत वोट पड़े:फतेहपुर में कांग्रेस-निर्दलीय प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच पत्थरबाजी, एक बूथ पर फर्जी मतदान की कोशिश

सीकर : सीकर जिले के 10 नगर निकायों में वोटिंग खत्म हो गई है। सीकर में आज शाम 6 बजे तक 79.23 प्रतिशत मतदान हुआ। इस दौरान फतेहपुर कस्बे में वार्ड 14 के कांग्रेस और निर्दलीय प्रत्याशी के समर्थकों के बीच पत्थरबाजी हो गई। इस घटना में 2 लोग चोटिल हुए हैं। सूचना पर एडिशनल एसपी डॉ तेजपाल सिंह मौके पर पहुंचे हैं।

दरअसल, सीकर जिले में 2 चरणों में निकाय चुनाव हैं। बुधवार को पहले चरण में फतेहपुर नगर परिषद तथा लक्ष्मणगढ़, पलसाना, दांता, रींगस, श्रीमाधोपुर, अजीतगढ़, खंडेला, नीमकाथाना और खाटूश्यामजी नगर पालिका में वोटिंग हो रही है। जिले के बाकी 4 निकायों में 11 सितंबर को वोटिंग होगी। सभी निकायों के वोटों की काउंटिंग 14 सितंबर को होगी।

सीकर के फतेहपुर कस्बे के वार्ड-14 की गलियों में बिखरे पत्थर।
सीकर के फतेहपुर कस्बे के वार्ड-14 की गलियों में बिखरे पत्थर।

चुनाव से जुड़े अपडेट…

  • फतेहपुर नगर परिषद के वार्ड-40 में कांग्रेस प्रत्याशी रामनिवास ने फर्जी मतदान को लेकर शिकायत की। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी(कलेक्टर) आशीष मोदी और पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक नूनावत भी पहुंचे। कांग्रेस प्रत्याशी की शिकायत पर कलेक्टर मोदी ने अंगुली पर स्याही लगे किसी भी व्यक्ति को बूथ में प्रवेश नहीं देने के सख्त आदेश दिए।
  • फतेहपुर में एक महिला दूसरे वार्ड की वोटर बनकर वोट डालने पहुंच गई। वार्ड-7 के पोलिंग बूथ पर एजेंट ने महिला को पहचान लिया तो फिर हंगामा करके उसे वापस भेज दिया।
  • सीकर के एडिशनल एसपी डॉ. तेजपाल सिंह ने कहा- हर 10 बूथों पर एक सेक्टर पुलिस मोबाइल पार्टी और सेक्टर मजिस्ट्रेट लगातार गश्त व मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

आज पहले चरण के चुनाव में सीकर जिले में 10 नगर निकायों के कुल 3.06 लाख से ज्यादा वोटर हैं, जो 1230 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे। सबसे ज्यादा प्रत्याशी फतेहपुर नगर परिषद में हैं, यहां 55 वार्डों में 188 प्रत्याशी हैं।

फतेहपुर के वार्ड-14 में प्रत्याशियों के समर्थकों ने एक-दूसरे पर किया पथराव

चुनाव के बीच आज शाम को सीकर के फतेहपुर कस्बे में वार्ड नंबर-14 में निर्दलीय प्रत्याशी के समर्थकों और कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थकों के बीच पत्थरबाजी हो गई। इस घटना में 2 लोग चोटिल हुए हैं। सूचना पर एडिशनल एसपी डॉ तेजपाल सिंह मौके पर पहुंचे हैं।

फतेहपुर में वार्ड-7 के बूथ पर फर्जी मतदान की कोशिश

सीकर जिले के फतेहपुर नगर परिषद के चुनाव में एक महिला दूसरे वार्ड की वोटर बनकर वोट डालने पहुंच गई। वार्ड-7 के पोलिंग बूथ पर एजेंट ने महिला को पहचान लिया तो फिर हंगामा कर उसे वापस भेज दिया।

खाटूश्यामजी में बुजुर्ग को व्हील चेयर पर ले जाकर वोट डलवाया

सीकर के खाटूश्यामजी में वार्ड नंबर 6 के श्याम विद्यापीठ स्कूल में बनाए गए पोलिंग बूथ पर बुजुर्ग को व्हीलचेयर ले जाते हुए स्काउट।

एडिशनल एसपी बोले- हर बूथ पर पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था

सीकर के एडिशनल एसपी डॉ. तेजपाल सिंह ने कहा कि हर पोलिंग बूथ पर पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था है। हर बूथ पर पुलिसकर्मी लगाए गए हैं। संवेदनशील बूथों पर RAC के हाफ सेक्शन के पुलिसकर्मी तैनात हैं। हर 10 बूथों पर एक सेक्टर पुलिस मोबाइल पार्टी और सेक्टर मजिस्ट्रेट लगातार गश्त व मॉनिटरिंग कर रहे हैं। कहीं से कोई शिकायत आती है तो संबंधित एसएचओ मौके पर पहुंच रहे हैं। सुरक्षा व्यवस्था में कहीं कोई कमी नहीं है, निष्पक्ष और निर्भीक मतदान ही हमारी जिम्मेदारी है। पुलिस की रिजर्व टीम भी अलर्ट है।

फतेहपुर के वार्ड-40 में फर्जी वोटिंग की शिकायत, कलेक्टर-एसपी मौके पर पहुंचे

सीकर जिले में चल रहे निकाय चुनावों के बीच फतेहपुर नगर परिषद के वार्ड-40 में कांग्रेस प्रत्याशी रामनिवास ने फर्जी मतदान को लेकर शिकायत की। तभी वहां जिला निर्वाचन अधिकारी(कलेक्टर) आशीष मोदी और पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक नूनावत भी पहुंचे। कांग्रेस प्रत्याशी की शिकायत पर कलेक्टर मोदी ने अंगुली पर स्याही लगे किसी भी व्यक्ति को बूथ में प्रवेश नहीं देने के सख्त आदेश दिए।

कांग्रेस प्रत्याशी रामनिवास ने फर्जी वोटिंग को लेकर हंगामा किया।
कांग्रेस प्रत्याशी रामनिवास ने फर्जी वोटिंग को लेकर हंगामा किया।
लक्ष्मणगढ़ के एक पोलिंग बूथ पर बुजुर्ग महिला को वोटिंग के लिए ले जाते परिजन।
लक्ष्मणगढ़ के एक पोलिंग बूथ पर बुजुर्ग महिला को वोटिंग के लिए ले जाते परिजन।
नगर निकाय चुनाव में लोग उत्साह से मतदान करने पहुंचे।
नगर निकाय चुनाव में लोग उत्साह से मतदान करने पहुंचे।
एडिशनल एसपी डॉ. तेजपाल सिंह पोलिंग बूथों का निरीक्षण करने पहुंचे।
एडिशनल एसपी डॉ. तेजपाल सिंह
 पोलिंग बूथों का निरीक्षण करने पहुंचे।

Related Articles