[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पलसाना में 20 मतदान केंद्रों पर थमा मतदान:कुल 83.31 प्रतिशत हुई वोटिंग; 14 सितंबर को होगी वोटों की गिनती

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़पलसानाराजस्थानराज्यसीकर

पलसाना में 20 मतदान केंद्रों पर थमा मतदान:कुल 83.31 प्रतिशत हुई वोटिंग; 14 सितंबर को होगी वोटों की गिनती

पलसाना में 20 मतदान केंद्रों पर थमा मतदान:कुल 83.31 प्रतिशत हुई वोटिंग; 14 सितंबर को होगी वोटों की गिनती

पलसाना : पलसाना में नगरपालिका में वोटिंग थम गई है। पलसाना नगर पालिका में कुल 83.31 प्रतिशत मतदान हुआ। बता दे कि प्रत्याशियों का भविष्य EVM में कैद हो गया है। 14 सितंबर को वोटों की गिनती होगी।

कुल 20 मतदान केंद्रों पर वोटिंग

मतदान के लिए पलसाना में कुल 20 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। नगर पालिका के 20 वार्डों में कुल 79 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इनमें भाजपा के 20 और कांग्रेस के 20 प्रत्याशी शामिल हैं, जबकि 39 प्रत्याशी अन्य दलों और निर्दलीय के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं।

पलसाना में पहला चुनाव

पलसाना नगर पालिका बनने के बाद यह पहला नगर पालिका चुनाव है, जिसके चलते चुनाव को लेकर मतदाताओं और प्रत्याशियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। मतदान शुरू होने के साथ ही प्रत्याशी और उनके समर्थक भी सक्रिय नजर आए। समर्थक मतदाताओं से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील करते दिखाई दिए। वहीं, पलसाना के कई वार्डों में प्रत्याशियों के बीच मुकाबला रोचक बना हुआ है।

वार्ड नंबर 11 में युवती करुणा कुमावत ने डाला पहला वोट।
वार्ड नंबर 11 में युवती करुणा कुमावत ने डाला पहला वोट।

Related Articles