[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जिला निर्वाचन अधिकारी व एसपी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जिला निर्वाचन अधिकारी व एसपी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

व्यवस्थाओं और सुरक्षा का लिया जायजा, मतदाताओं से निर्भीक होकर मतदान की अपील

झुंझुनूं : नगर निकाय चुनाव के तहत बुधवार को हुए मतदान के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग और पुलिस अधीक्षक कवेंद्र सिंह सागर ने विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।

दोनों अधिकारियों ने वार्ड संख्या 1, पशु चिकित्सालय, खानि अभियंता कार्यालय, बटवलान मोहल्ला, नायक मोहल्ला सहित वार्ड 49 व 50 के मतदान केंद्रों का दौरा कर मतदान व्यवस्थाओं, सुरक्षा प्रबंधों और मतदाताओं के लिए उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

अधिकारियों ने मतदाताओं से निर्भीक एवं भयमुक्त होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित मतदान के लिए प्रशासन की ओर से सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।

Related Articles