मतदान दलों के कार्मिकों का 10 व 12 सितंबर को अवकाश स्वीकृत
मतदान दलों के कार्मिकों का 10 व 12 सितंबर को अवकाश स्वीकृत
झुंझुनूं : नगर निकाय आम चुनाव-2026 के तहत मतदान कार्य संपन्न होने के पश्चात मतदान सामग्री जमा कराने के लिए मतदान कार्मिकों को निर्धारित तिथियों पर अवकाश स्वीकृत किया गया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलक्टर झुंझुनूं डॉ अरुण गर्ग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, मतदान समाप्ति के बाद मतदान सामग्री को संग्राहक स्थल पर जमा कराने के लिए वापसी देर रात तक होने की संभावना को देखते हुए मतदान कार्मिकों को विश्राम देने का निर्णय लिया गया है।
आदेशानुसार प्रथम चरण में नियुक्त मतदान कार्मिकों को 10 सितंबर 2026 तथा द्वितीय चरण में नियुक्त मतदान कार्मिकों को 12 सितंबर 2026 को अवकाश देय माना जाएगा। उक्त दिवस को उन्हें अपने संबंधित विभाग में उपस्थिति दर्ज कराने की आवश्यकता नहीं होगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2363784


