जाखल नगरपालिका चुनाव में थमा मतदान:कुल 79.96 प्रतिशत हुई पोलिंग; 14 सितंबर को आएंगे नतीजे
जाखल नगरपालिका चुनाव में थमा मतदान:कुल 79.96 प्रतिशत हुई पोलिंग; 14 सितंबर को आएंगे नतीजे
जाखल : जाखल नगरपालिका क्षेत्र में निकाय चुनाव को लेकर मतदान का दौरा थम गया है। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं में उत्साह देखने को मिला। कई वार्डों के मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें लगी रही, वहीं कुछ केंद्रों पर अपेक्षाकृत कम भीड़ नजर आई।
मतदान केंद्रों पर बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया। सभी मतदान केंद्रों पर व्हीलचेयर की व्यवस्था की गई थी, जिसके माध्यम से बुजुर्गों और जरूरतमंद मतदाताओं को मतदान केंद्र तक पहुंचाकर मतदान करवाया गया।

बड़ी संख्या में महिलाएं मतदान केंद्रों पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग करती दिखाई दीं। पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मतदान केंद्रों पर व्यवस्थाओं का जायजा लेते नजर आए और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की। अब सभी प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में कैद हो गया है। 14 सितंबर को नतीजे सामने आएंगे।
5 स्थानों पर 20 मतदान केंद्र
जाखल में कुल 20 वार्ड हैं। इनके लिए 5 स्थानों पर 20 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जाखल नगरपालिका में कुल 6854 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। चुनाव मैदान में कुल 50 प्रत्याशी हैं। इनमें 20 प्रत्याशी भाजपा से, 20 कांग्रेस से और 2 आरएलपी से हैं। बाकी 8 प्रत्याशी निर्दलीय के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं।
मतदान शुरू होने के साथ ही प्रत्याशी और उनके समर्थक मतदाताओं से वोट डालने की अपील करते दिखे। शहर के कई वार्डों में प्रत्याशियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है।









देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2363785


