[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी में 83.57 प्रतिशत मतदान:वोटिंग का समय समाप्त, 103 साल के बुजुर्ग मतदाता ने डाला वोट, 188 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी में 83.57 प्रतिशत मतदान:वोटिंग का समय समाप्त, 103 साल के बुजुर्ग मतदाता ने डाला वोट, 188 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला

खेतड़ी में 83.57 प्रतिशत मतदान:वोटिंग का समय समाप्त, 103 साल के बुजुर्ग मतदाता ने डाला वोट, 188 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला

खेतड़ी : खेतड़ी पालिका चुनाव को लेकर मतदाताओं में उत्साह दिखा। बूथों पर सुबह से ही मतदाताओं की लंबी कतारें देखी गईं। कई जगह महिलाएं बड़ी संख्या में वोट डालने पहुंचीं। वार्ड-12 में मतदान के दौरान एक परिवार ने अनूठे तरीके से अरावली संरक्षण का संदेश दिया।

परिवार के सभी सदस्य मतदान केंद्र पर ग्रीन टोपी पहनकर पहुंचे। ग्यारीलाल खाखरा ने कहा कि- अरावरी को जगह-जगह नुकसान पहुंचाया जा रहा है। अगर इस ओर ध्यान नहीं दिया गया तो जैसे आज के समय में लोग प्राकृतिक आपदाओं को देख रहे हैं वो और बढ़ जाएंगी।

मतदान के लिए खेतड़ी में कुल 18 केंद्र बनाए गए हैं। इस चुनाव में 188 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें भाजपा के 24, कांग्रेस के 20 और 144 अन्य उम्मीदवार शामिल हैं। पिछले चुनाव में खेतड़ी में 85.16 प्रतिशत मतदान हुआ था। इस बार कुल 17,034 मतदाता हैं, जिनमें 8,967 पुरुष और 8,067 महिला मतदाता शामिल हैं। थर्ड जेंडर मतदाता शून्य हैं।

Related Articles