59 लीटर एक्सपायरी पेय पदार्थ सहित फल और खाद्य सामग्री नष्ट
खाद्य सुरक्षा विभाग ने रिलायंस स्मार्ट बाजार का किया निरीक्षण, कमियां मिलने पर नोटिस की कार्रवाई
झुंझुनूं : जिले में चल रहे ‘शुद्ध आहार–मिलावट पर वार’ अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मंगलवार को रिलायंस स्मार्ट बाजार का निरीक्षण किया। इस दौरान एक्सपायरी खाद्य सामग्री मिलने पर उसे मौके पर ही नष्ट करवाया गया।
कार्रवाई के दौरान कुल 59 लीटर एक्सपायरी पेय पदार्थ, 15 किलो सेब, 3 ड्रैगन फ्रूट सहित अन्य खाद्य सामग्री नष्ट करवाई गई। निरीक्षण में खाद्य पदार्थ खुले में रखना, कर्मचारियों द्वारा मास्क व हेड कैप का उपयोग नहीं करना तथा कुछ फलों पर बिना बारकोड वाले स्टिकर लगे होने जैसी कमियां भी मिलीं।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी दीपेन्द्र सिंह शेखावत, विकास शर्मा, सुखदेव सिंह एवं के.के. फुलवा की टीम ने प्रतिष्ठान प्रबंधन को स्वच्छता, खाद्य गुणवत्ता और सुरक्षित भंडारण व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए। कमियों के संबंध में खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 की धारा 32 के तहत नोटिस जारी किया जाएगा। विभाग ने अभियान के तहत निरीक्षण और नियमानुसार कार्रवाई जारी रखने की बात कही।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2362059

