[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

हरियाणा-कुरुक्षेत्र : आंदोलन के चलते जिला जेल में बंद किसान आज होंगे रिहा, प्रशासन के साथ मांगों पर बनी सहमति


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
राज्यहरियाणा

हरियाणा-कुरुक्षेत्र : आंदोलन के चलते जिला जेल में बंद किसान आज होंगे रिहा, प्रशासन के साथ मांगों पर बनी सहमति

पुलिस ने किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी के अलावा 700 से ज्यादा किसानों पर मामला भी दर्ज किया था। एमएसपी सूरजमुखी की खरीद को लेकर छह जून को शाहाबाद में किसानों ने हंगामा किया था तो नेशनल हाईवे 44 भी जाम कर दिया था।

हरियाणा-कुरुक्षेत्र : कुरुक्षेत्र में किसान आंदोलन के चलते जिला जेल में बंद नौ किसानों को आज रिहा किया जाएगा। सुबह से ही उन्हें रिहा किए जाने को लेकर प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी तो शाम तक किसानों की रिहाई हो जाएगी। एमएसपी सूरजमुखी की खरीद को लेकर छह जून को शाहाबाद में किसानों ने हंगामा किया था तो नेशनल हाईवे 44 भी जाम कर दिया था। जिसके बाद पुलिस ने किसानों पर लाठीचार्ज कर जाम खुलवा दिया था तो सात घंटे तक हाईवे जाम रहने से लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी।

700 से ज्यादा किसानों पर मामला दर्ज
पुलिस ने किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी के अलावा 700 से ज्यादा किसानों पर मामला भी दर्ज किया था। गुरनाम सिंह राकेश बैस जसवीर मामू माजरा प्रिंस वडैच व अन्य पांच किसानों को गिरफ्तार कर लिया था। अगले ही दिन उन्हें अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था और फिलहाल यह सभी जेल में बंद है।

स्वागत की तैयारियों में जुटे किसान
12 जून से आंदोलन कर रहे किसानों ने सूरजमुखी की खरीद एमएसपी पर किए जाने के अलावा इन किसानों की जेल से रिहाई की मांग भी की थी। जिसे सरकार ने मंगलवार को देर शाम मान लिया पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र सिंह भूरिया ने जिला उपायुक्त शांतनु शर्मा की मौजूदगी में किसानों के धरना स्थल पर सरकार की ओर से यह मांग माने जाने पर बुधवार शाम तक जेल से किसानों की रिहाई का भरोसा दिया था। जिसके चलते आज इन किसानों को छोड़ दिया जाएगा। बताया जा रहा है कि किसानों के जेल से रिहा होते ही उनका जोरदार स्वागत किया जाएगा, जिसके लिए किसान तैयारी में जुटे हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet