[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में कांग्रेस कैंडिडेट ने भाजपा उम्मीदवार को दिया आशीर्वाद:सिर पर हाथ रखकर बोले- यह मेरी बेटी; घोड़े पर बैठकर प्रचार कर रहे प्रत्याशी के बेटे

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में कांग्रेस कैंडिडेट ने भाजपा उम्मीदवार को दिया आशीर्वाद:सिर पर हाथ रखकर बोले- यह मेरी बेटी; घोड़े पर बैठकर प्रचार कर रहे प्रत्याशी के बेटे

सीकर में कांग्रेस कैंडिडेट ने भाजपा उम्मीदवार को दिया आशीर्वाद:सिर पर हाथ रखकर बोले- यह मेरी बेटी; घोड़े पर बैठकर प्रचार कर रहे प्रत्याशी के बेटे

सीकर : सीकर में मतदान से पहले प्रत्याशी अलग-अलग तरीके से प्रचार कर रहे हैं। इस बीच सीकर के वार्ड 15 में रविवार को अनूठा नजारा देखने को मिला। कांग्रेस कैंडिडेट ने बीजेपी उम्मीदवार के सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद दिया और कहा कि यह मेरी बेटी है। वहीं वार्ड नंबर 55 में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी की प्रत्याशी के बेटे घोड़े पर बैठकर अपनी मां के लिए प्रचार कर रहे हैं।

सीकर के वार्ड नंबर 15 में कांग्रेस प्रत्याशी-पूर्व सभापति जीवण खां और भाजपा प्रत्याशी सिमरन अली प्रचार कर रहे थे। विद्या भारती स्कूल के पास जैसे ही दोनों पहुंचे तो जीवण खां ने भाजपा प्रत्याशी सिमरन अली के सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद दिया। वहां मौजूद लोगों ने फोटो के लिए कांग्रेस प्रत्याशी को हाथ जोड़ने को कहा। तब कांग्रेस प्रत्याशी जीवण खां ने कहा- यह मेरी बेटी है, बेटी के सामने कोई पिता हाथ जोड़ता है क्या।

घोड़े पर बैठकर प्रचार करते हुए प्रत्याशी के बेटे।
घोड़े पर बैठकर प्रचार करते हुए प्रत्याशी के बेटे।

प्रत्याशी के दोनों बेटे घोड़े पर बैठ कर रहे प्रचार

वार्ड नंबर 55 में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के प्रत्याशी राजू देवी और उनके परिजन भी प्रचार में लगे हुए हैं। राजू देवी के दो बेटे रविवार को घोड़े पर बैठकर पार्टी के झंडे लेकर प्रचार कर रहे हैं।

11 सितंबर को होगी वोटिंग

बता दें कि सीकर में 64 वार्डों में 11 सितंबर को मतदान होगा। इसके बाद 14 सितंबर को परिणाम आएगा। 21 सितंबर को सभापति पद और 22 सितंबर को उपसभापति पद के लिए चुनाव होगा।

Related Articles