जांगिड़ क्लब ने सक्षम अकादमी को हराकर जीता कबड्डी का खिताब
जांगिड़ क्लब ने सक्षम अकादमी को हराकर जीता कबड्डी का खिताब
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : घांघू में गोगानवमी के अवसर पर आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला जांगिड़ क्लब ने जीत लिया। विजेता टीम को 21 हजार रुपए और ट्रॉफी, जबकि उपविजेता सक्षम अकादमी को 11 हजार रुपए और ट्रॉफी प्रदान की गई। बेस्ट रेडर अंकुश और बेस्ट कैचर संकेत को भी सम्मानित किया गया।

समापन समारोह के मुख्य अतिथि एआईसीसी सदस्य एवं कांग्रेस नेता तनवीर खान ने कहा कि पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने की जरूरत है। खेल शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के साथ गांवों में भाईचारे को भी मजबूत करते हैं। उन्होंने प्रतियोगिता के आयोजन के लिए आयोजकों की सराहना करते हुए 21 हजार रुपए का आर्थिक सहयोग दिया।
समारोह की अध्यक्षता समाजसेवी परमेश्वर लाल दर्जी ने की। विशिष्ट अतिथि महावीर नेहरा, नासिर खान एडवोकेट और रामकुमार फगेड़िया रहे। आयोजन में बड़ी संख्या में खेलप्रेमी मौजूद रहे। संचालन बीरबल नोखवाल ने किया तथा आयोजन समिति के केसरदेव गुरी ने आभार जताया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2358372

