[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मार्शल आर्ट बेल्ट परीक्षा में 27 खिलाड़ियों ने हासिल की सफलता


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

मार्शल आर्ट बेल्ट परीक्षा में 27 खिलाड़ियों ने हासिल की सफलता

मार्शल आर्ट बेल्ट परीक्षा में 27 खिलाड़ियों ने हासिल की सफलता

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : शहर के मार्शल आर्ट क्लब में आयोजित बेल्ट परीक्षा में खिलाड़ियों ने प्रतिभा, अनुशासन, शारीरिक दक्षता और विभिन्न मार्शल आर्ट तकनीकों का प्रदर्शन किया। परीक्षा में कुल 27 खिलाड़ियों ने अलग-अलग स्तर की बेल्ट परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण की।

कोच कविंद्र राठौड़ ने बताया कि येलो बेल्ट में यशस्वी, वर्तिका, मयंक, परमवीर, आंचल, मनीष, आश्लेषा, अदिति, अयान, हर्षिल, कौस्तुभ, मृदुल और परीक्षित सफल रहे। ग्रीन बेल्ट में मोहित व दक्ष झाझरिया ने सफलता हासिल की।

ब्लू बेल्ट में नमन, मानविक और गरिमन तथा रेड बेल्ट में मोहम्मद असद, मोहित, आकाश, उत्तम, पूर्वा, रिया चौधरी, अन्वी चौधरी, पार्थ और आकांक्षा चाहर ने परीक्षा उत्तीर्ण की। कोच राठौड़ ने कहा कि मार्शल आर्ट से बच्चों एवं युवाओं में आत्मविश्वास, अनुशासन, एकाग्रता और आत्मरक्षा की क्षमता विकसित होती है।

Related Articles