[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी नगरपालिका में निर्दलीय प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित:अलमारी, सिलाई मशीन और बाल्टी की ज्यादा मांग पर लॉटरी से हुए आवंटित

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी नगरपालिका में निर्दलीय प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित:अलमारी, सिलाई मशीन और बाल्टी की ज्यादा मांग पर लॉटरी से हुए आवंटित

खेतड़ी नगरपालिका में निर्दलीय प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित:अलमारी, सिलाई मशीन और बाल्टी की ज्यादा मांग पर लॉटरी से हुए आवंटित

खेतड़ी : खेतड़ी नगरपालिका चुनाव के लिए शुक्रवार को निर्दलीय उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए गए। रिटर्निंग अधिकारी सुनील कुमार चौहान के निर्देश पर ये आवंटन हुआ। इस दौरान अलमारी, सिलाई मशीन और बाल्टी जैसे चुनाव चिन्हों की सबसे ज्यादा मांग थी, जिसके चलते प्रशासन को लाटरी निकालनी पड़ी।

खेतड़ी नगरपालिका के 25 वार्डों में कुल 188 उम्मीदवार मैदान में हैं। यहां नगरपालिका अध्यक्ष का पद ओबीसी महिला के लिए आरक्षित रखा गया है। पालिका में 9 सितंबर को वोटिंग होगी। इसके बाद 14 सितंबर को वोटों की गिनती की जाएगी। इससे पहले 31 अगस्त तक कुल 335 नामांकन मिले थे। इनमें से 82 नामांकन खारिज हो गए, जबकि 28 प्रत्याशियों ने अपना नाम वापस ले लिया। पालिका के किसी भी वार्ड में कोई भी प्रत्याशी निर्विरोध नहीं चुना गया है। 21 सितंबर को अध्यक्ष पद के लिए मतदान होगा। इसी दिन रिजल्ट जारी किया जाएगा। अगले दिन 22 सितंबर को उपाध्यक्ष का चुनाव होगा।

Related Articles