[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में 28 निर्दलीय प्रत्याशियों को मिली अलमारी:14 को बोतल और 11 को सेब,112 निर्दलीय को मिला चुनावी सिंबल; देखिए, किसे-क्या मिला

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में 28 निर्दलीय प्रत्याशियों को मिली अलमारी:14 को बोतल और 11 को सेब,112 निर्दलीय को मिला चुनावी सिंबल; देखिए, किसे-क्या मिला

सीकर में 28 निर्दलीय प्रत्याशियों को मिली अलमारी:14 को बोतल और 11 को सेब,112 निर्दलीय को मिला चुनावी सिंबल; देखिए, किसे-क्या मिला

सीकर : सीकर नगर परिषद के निकाय चुनाव को लेकर आज 64 वार्डों के 112 निर्दलीय प्रत्याशियों सिंबल दिया गया। सीकर एसडीम ऑफिस में सुबह 11 बजे से यह प्रक्रिया शुरू हुई जो करीब 2 घंटे दोपहर 1 बजे तक चली। सबसे ज्यादा 28 प्रत्याशियों को अलमारी,14 को बोतल और 11 को सेब चुनावी सिंबल मिला।

सीकर में 65 नंबर वार्ड में कांग्रेस पार्टी के द्वारा निर्विरोध जीत हासिल करने के बाद अब 11 सितंबर को 64 वार्डों के पार्षद पद के लिए मतदान होना है। इसके बाद 14 सितंबर को वोटों की गिनती होगी।

नामांकन पत्र में चुनाव चिन्ह की वरीयता सूची में पहले नंबर पर एक ही सिंबल की मांग की थी उसके लिए लॉटरी निकाली गई और फिर जो लॉटरी में जीतने वाले को सिंबल दिया गया।
नामांकन पत्र में चुनाव चिन्ह की वरीयता सूची में पहले नंबर पर एक ही सिंबल की मांग की थी उसके लिए लॉटरी निकाली गई और फिर जो लॉटरी में जीतने वाले को सिंबल दिया गया।

लॉटरी से मिले सिंबल

सीकर एसडीएम सुभाष चंद्र ने बताया कि जिस वार्ड में दो निर्दलीय प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र में चुनाव चिन्ह की वरीयता सूची में पहले नंबर पर एक ही सिंबल की मांग की थी, उसके लिए लॉटरी निकाली गई और फिर जो लॉटरी में जीतने वाले को सिंबल दिया गया।

सीकर में 64 वार्डों में होने वाले चुनाव के लिए अब 262 कैंडिडेट मैदान में है। इनमें 112 निर्दलीय प्रत्याशी है। जिन्हें आज सिंबल दिया गया। सिंबल मिलने के बाद निर्दलीय प्रत्याशी भी अपने प्रचार में लग गए। इधर अन्य पार्टियां नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रचार में जुट चुकी है।

Related Articles