[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

लक्ष्मणगढ़ में डांडिया महोत्सव और भागवत कथा का आयोजन होगा:20 अक्टूबर को डांडिया, 21 से 29 दिसंबर तक स्वामी गिरीशानंद सुनाएंगे कथा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यलक्ष्मणगढ़सीकर

लक्ष्मणगढ़ में डांडिया महोत्सव और भागवत कथा का आयोजन होगा:20 अक्टूबर को डांडिया, 21 से 29 दिसंबर तक स्वामी गिरीशानंद सुनाएंगे कथा

लक्ष्मणगढ़ में डांडिया महोत्सव और भागवत कथा का आयोजन होगा:20 अक्टूबर को डांडिया, 21 से 29 दिसंबर तक स्वामी गिरीशानंद सुनाएंगे कथा

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : नैना शेखावत

लक्ष्मणगढ़ : लक्ष्मणगढ़ नागरिक परिषद इस साल दो बड़े आयोजन करेगा। इनमें 20 अक्टूबर को विराट डांडिया महोत्सव और 21 से 29 दिसंबर तक श्रीमद्भागवत कथा शामिल है। इन आयोजनों की तैयारी के लिए गुरुवार शाम को कोलकाता स्थित केंद्रीय इकाई के उपाध्यक्ष अशोक चूड़ीवाला की अध्यक्षता में शकुंतला वाटिका में तीनों प्रकोष्ठों की संयुक्त बैठक हुई।

केंद्रीय उपाध्यक्ष अशोक चूड़ीवाला ने बताया कि शारदीय नवरात्र में होने वाला इलाके का सबसे बड़ा डांडिया महोत्सव इस बार 20 अक्टूबर को होगा। इसमें अच्छे कलाकार आएंगे। साथ ही लकी ड्रा, प्रतियोगिता और इनाम भी बांटे जाएंगे।

परिषद इस साल धार्मिक आयोजन के तौर पर श्रीमद्भागवत कथा भी करवाएगा। यह कथा 21 से 29 दिसंबर तक चलेगी। परमहंस स्वामी गिरीशानंद सरस्वती महाराज व्यासपीठ से संगीतमय भागवत कथा सुनाएंगे। कथा शुरू होने पर नगर से 11 सौ महिलाओं की कलश यात्रा और बड़ी शोभायात्रा निकाली जाएगी। कथा के दौरान श्रीकृष्ण की लीलाओं की झांकियां सजाई जाएंगी और रोज प्रसाद बांटा जाएगा।

ये रहे मौजूद

बैठक में सचिव निशांत गोयनका, संरक्षक राजकुमार पारीक, छगनलाल शास्त्री, रामनिवास शर्मा, एडवोकेट नटवरलाल जोशी, शोभा शर्मा, सीमा दायमा, सुधा पारीक, संदीप बजाज, रवि सिंगाड़े ने अपने विचार और सुझाव दिए। युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुनील बूबना, सुरेश बजाज, लक्ष्मीकांत चूड़ीवाला, गोविंद जाजोदिया, गीता जोशी, शोभा सोनी, विष्णु प्रसाद, कमल तोदी, हेमंत शर्मा, रूपेश शर्मा, सौरभ झांकल और हितेश शर्मा सहित परिषद के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।

Related Articles