‘केवल एक बार जल’ विधि से 1050 पौधे लगाए गए:कम पानी में पौधरोपण की तकनीक सिखाई, 9000 पौधे लगाने का लक्ष्य
'केवल एक बार जल' विधि से 1050 पौधे लगाए गए:कम पानी में पौधरोपण की तकनीक सिखाई, 9000 पौधे लगाने का लक्ष्य
चिड़ावा : पानी की कमी वाले इलाकों में अब किसान बिना बार-बार सिंचाई किए भी पेड़-पौधे उगा सकेंगे। चिड़ावा की ग्राम पंचायत सारी में रामकृष्ण जयदयाल डालमिया सेवा संस्थान और ग्रामीणों ने मिलकर ‘केवल एक बार जल’ विधि से 1050 पौधे लगाए और इस तकनीक की ट्रेनिंग भी दी। कार्यक्रम संस्कृत स्कूल के पास सार्वजनिक जमीन पर हुआ।
क्या है ‘केवल एक बार जल’ विधि
इस तकनीक में पौधे को लगाते समय सिर्फ एक बार पानी दिया जाता है। सही तरीके से यह प्रक्रिया अपनाने के बाद पौधे को बार-बार पानी देने की जरूरत नहीं पड़ती। यह तकनीक उन इलाकों के लिए खास फायदेमंद है, जहां किसानों को सिंचाई के लिए पूरा पानी नहीं मिलता। ग्रामीणों को बताया गया कि इस विधि से कम पानी वाले क्षेत्रों में भी जंगल और फलदार पौधे लगाए जा सकते हैं।
रामकृष्ण जयदयाल डालमिया सेवा संस्थान के परियोजना प्रबंधक भूपेंद्र पालीवाल, जल संसाधन एवं ग्रामीण विकास समन्वयक संजय शर्मा, कृषि एवं वानिकी समन्वयक शुभेंद्र भट्ट और एलडीसी राकेश बराला की मौजूदगी में ग्रामीणों को पौधे लगाने का प्रशिक्षण दिया गया।
9000 पौधे लगाने का लक्ष्य
परियोजना प्रबंधक भूपेंद्र पालीवाल ने बताया कि संस्थान इससे पहले भी इस विधि से करीब 3000 पौधे लगा चुका है। इनके सफल होने के बाद इस साल अलग-अलग ग्राम पंचायतों में करीब 9000 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इसकी शुरुआत मालपुरा में 220 पौधे लगाकर हो चुकी है।
संजय शर्मा ने ग्रामीणों को तकनीक की पूरी जानकारी दी। वहीं शुभेंद्र भट्ट ने बताया कि इस तकनीक को किसानों के खेतों तक पहुंचाकर ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाए जा सकते हैं।
इस मौके पर डालमिया सेवा संस्थान के अधिकारी सूरजभान रायला, बलवान सिंह, राकेश, महला अजय बलवदा और अखिल कालेर मौजूद थे। ग्राम पंचायत सारी के ग्रामीण रघुवीर सिंह, राजेंद्र, विजय, महावीर, दिनेश, बालकिशन समेत कई और लोग भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2352722


