‘रंग सजाएं-मतदान बढ़ाएं’ थीम पर जिलेभर में रंगोली प्रतियोगिता
रंगों के जरिए शत-प्रतिशत मतदान, निर्भीक मतदान और एक-एक वोट के महत्व का दिया संदेश
चूरू : जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक सुराणा के निर्देशन में नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 में मतदान प्रतिशत बढ़ाने और मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से गुरुवार को स्वीप गतिविधि के तहत जिलेभर में रंगोली प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
‘रंग सजाएं—मतदान बढ़ाएं’ थीम पर आयोजित प्रतियोगिता जिले के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों, शिक्षण संस्थानों और निकाय क्षेत्रों में हुई। प्रतिभागियों ने रंगों और कलात्मकता के माध्यम से शत-प्रतिशत मतदान, निर्भीक होकर मतदान करने तथा प्रत्येक वोट के महत्व का संदेश दिया।
सुंदर एवं संदेशपरक रंगोलियों के जरिए मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित किया गया। प्रतियोगिता के माध्यम से लोकतंत्र में मतदाताओं की भागीदारी बढ़ाने और मतदान के प्रति जागरूकता का संदेश घर-घर पहुंचाने का प्रयास किया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2352711

