स्वच्छ भारत मिशन 2.0 और स्वच्छ सर्वेक्षण की तैयारियों को लेकर बैठक
आयुक्त सुरेंद्र सिंह यादव ने घर-घर कचरा संग्रहण मजबूत करने और बाजारों में प्लास्टिक पर रोक के दिए निर्देश
सीकर : नगर परिषद कार्यालय में स्वच्छ भारत मिशन 2.0 एवं स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 की तैयारियों को लेकर आयुक्त सुरेंद्र सिंह यादव की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई। बैठक में शहर की सफाई व्यवस्था, घर-घर कचरा संग्रहण, कचरे के उचित निस्तारण और सर्वेक्षण की तैयारियों की समीक्षा की गई।
आयुक्त ने अधिकारियों और कर्मचारियों को घर-घर कचरा संग्रहण नियमित एवं प्रभावी रखने तथा सफाई व्यवस्था की लगातार निगरानी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जहां भी सफाई व्यवस्था में कमी मिले, वहां तत्काल सुधार किया जाए और किसी भी क्षेत्र से कचरा संग्रहण को लेकर शिकायत नहीं आनी चाहिए।
उन्होंने बाजारों में दुकानदारों, रेहड़ी-ठेले वालों तथा फल-सब्जी विक्रेताओं को प्लास्टिक की थैलियों का उपयोग नहीं करने के लिए समझाइश देने के निर्देश दिए। उन्होंने दुकानदारों से कपड़े या जूट के थैले इस्तेमाल करने, कूड़ेदान रखने और सड़क पर कचरा नहीं फैलाने की अपील करने को कहा। बार-बार समझाइश के बावजूद नियमों का पालन नहीं करने वालों पर कार्रवाई कर जुर्माना लगाने के निर्देश दिए।
आयुक्त ने कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण केवल रैंकिंग की प्रतियोगिता नहीं, बल्कि सीकर को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ बनाने का अभियान है। मुख्य मार्गों के साथ गली-मोहल्लों, बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाए। नागरिकों को गीला और सूखा कचरा अलग-अलग देने के लिए भी जागरूक किया जाए।
बैठक में घर-घर कचरा संग्रहण, सफाई व्यवस्था, अभिलेख एवं एमआईएस कार्य तथा सर्वेक्षण की तैयारियों पर चर्चा हुई। वीवॉइस कंपनी के प्रतिनिधियों को भी आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक में अधिशाषी अभियंता सुनील यादव, राजस्व अधिकारी महेश चंद्र योगी, कनिष्ठ अभियंता सुरेंद्र गोदारा, मुख्य सफाई निरीक्षक मनोज कुमार, एमआईएस अभियंता साहिल अली, जोन निरीक्षक तथा वीवॉइस कंपनी के प्रतिनिधि एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2352711

