[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खरीफ फसल की क्रॉप कटिंग को लेकर किसान सभा ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बिसाऊराजस्थानराज्य

खरीफ फसल की क्रॉप कटिंग को लेकर किसान सभा ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

बारिश की कमी से मूंग, चौला, ग्वार और बाजरे की फसल प्रभावित, विशेष गिरदावरी की मांग

बिसाऊ : अखिल भारतीय किसान सभा तहसील कमेटी बिसाऊ ने खरीफ फसल की क्रॉप कटिंग को लेकर तहसीलदार पवन कुमार मीणा को ज्ञापन सौंपकर किसानों के हित में आवश्यक कार्रवाई की मांग की। तहसील उपाध्यक्ष बनवारी लाल जांगिड़ के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन के दौरान तहसील महासचिव संदीप सर्वा सहित किसान मौजूद रहे।

किसान सभा ने बताया कि बारिश की कमी के कारण मूंग, चौला, ग्वार और बाजरे की फसलें प्रभावित हो रही हैं। संगठन ने जल्द क्रॉप कटिंग कराने, प्रत्येक पटवार मंडल में विशेष गिरदावरी करवाने तथा किसानों को समय पर इसकी सूचना देने की मांग की।

साथ ही प्रशासन से गांवों का दौरा कर फसल खराबे का वास्तविक आकलन कराने और प्रभावित किसानों को नियमानुसार राहत दिलाने की मांग की गई। इस दौरान मोहिदीन अखान, बनवारी लाल जांगिड़, उस्मान अली खान, संदीप सर्वा सहित किसान व पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles