[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

टाइल लगाने वाले कृष्ण कुमावत ने केबीसी में जीते50 लाख:पाटन के श्यामपुरा गांव में बड़ी स्क्रीन लगाकर देखा लाइव, लौटने पर किया स्वागत

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़पाटनराजस्थानराज्यसीकर

टाइल लगाने वाले कृष्ण कुमावत ने केबीसी में जीते50 लाख:पाटन के श्यामपुरा गांव में बड़ी स्क्रीन लगाकर देखा लाइव, लौटने पर किया स्वागत

टाइल लगाने वाले कृष्ण कुमावत ने केबीसी में जीते50 लाख:पाटन के श्यामपुरा गांव में बड़ी स्क्रीन लगाकर देखा लाइव, लौटने पर किया स्वागत

पाटन : पाटन के श्यामपुरा के एक युवक ने टीवी एंटरटेनमेंट शॉ कौन बनेगा करोड़पति में भाग लेकर 50 लाख की राशि जीती है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे इलाके में खुशी का माहौल है। कृष्ण कुमावत के केबीसी सीजन 18 के हॉट सीट विनर एपिसोड का प्रसारण सोमवार देर शाम किया गया।

ग्राम पंचायत में एक बड़ी एलसीडी स्क्रीन लगाकर इस एपिसोड लाइव दिखाया गया। गांव के सभी लोगों ने एक साथ बैठकर पूरा एपिसोड देखा। इसके बाद ग्रामीणों ने कृष्ण कुमावत का सम्मान भी किया। 50 लाख रुपए जीतने के बाद उन्होंने गेम को छोड़ने का फैसला किया।

टाइल लगाने का काम करते है कृष्ण

कृष्ण कुमावत एक साधारण परिवार से आते हैं। वह टाइल लगाने का काम करते हैं, जिसमें उनका छोटा भाई भी मदद करता है। उनके दो बच्चे हैं जो अभी पढ़ाई कर रहे हैं। कृष्ण ने टाइल का काम करते हुए भी अपनी पढ़ाई जारी रखी और यह सफलता हासिल की।

अपनी सफलता पर कृष्ण ने कहा – सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता है। कड़ी मेहनत ही आपको सफलता तक पहुंचाएगी। बिना लक्ष्य और सपनों के मेहनत करना बेकार है।

ग्राम पंचायत की सरपंच मनीषा देवी ने कृष्ण कुमावत की इस उपलब्धि पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि हमारे गांव के एक व्यक्ति ने इतने बड़े मंच पर 50 लाख रुपए की बड़ी रकम जीती है। उन्होंने ग्राम पंचायत का नाम बड़े स्तर पर रोशन किया है।

Related Articles