[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

लक्ष्मणगढ़ से युवक-युवती का दुबई जाने का मामला:देश लौटे पर एयरपोर्ट से किया डिटेन, बयान के बाद युवती को परिजनों के साथ भेजा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यलक्ष्मणगढ़सीकर

लक्ष्मणगढ़ से युवक-युवती का दुबई जाने का मामला:देश लौटे पर एयरपोर्ट से किया डिटेन, बयान के बाद युवती को परिजनों के साथ भेजा

लक्ष्मणगढ़ से युवक-युवती का दुबई जाने का मामला:देश लौटे पर एयरपोर्ट से किया डिटेन, बयान के बाद युवती को परिजनों के साथ भेजा

लक्ष्मणगढ़ : सीकर जिले के लक्ष्मणगढ़ थाना क्षेत्र में एक युवती का गांव के युवक के साथ दुबई जाने का मामला मंगलवार को सुलझ गया। जब दोनों मंगलवार को वापस लौटे तो पुलिस ने उन्हें जयपुर एयरपोर्ट से डिटेन कर लिया। इसके बाद दोनों को बलारां थाने लाकर पूछताछ की गई। देर रात तक युवती के बयान दर्ज किए गए।

परिजनों ने दर्ज कराया था मामला

थानाधिकारी महेंद्र सिंह ने बताया- 19 अगस्त को युवती की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी। परिजनों ने गांव के युवक पर लड़की को बहला-फुसलाकर विदेश ले जाने का आरोप लगाया था। जांच में पता चला कि दोनों घर से निकलने के अगले दिन फ्लाइट से दुबई चले गए थे। इसके बाद पुलिस ने दोनों के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (LOC) जारी किया था।

मंगलवार को जब दोनों जयपुर एयरपोर्ट पहुंचे, तो पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर बलारां थाने लाया पूछताछ में सामने आया कि युवती का पासपोर्ट पहले से बना हुआ था। वह पहले भी विदेश जा चुकी है।

युवती को परिजनों के साथ भेजा

पुलिस पूछताछ में युवती ने बताया- वह अपनी मर्जी से युवक के साथ विदेश घूमने गई थी। उसने यह भी कहा कि युवक ने उसके साथ कोई गलत काम नहीं किया। युवती के बयानों और उसकी सहमति के आधार पर पुलिस ने मंगलवार देर रात उसे उसके परिजनों के साथ भेज दिया।

इस मामले को लेकर कई गांवों के लोगों ने विरोध किया था। सर्वसमाज की तरफ से करीब एक हफ्ते से गांव में धरना भी चल रहा था। इसी दौरान युवक-युवती ने दुबई से कई वीडियो जारी किए थे। इनमें उन्होंने खुद को बालिग बताकर अपनी मर्जी से विदेश जाने की बात कही थी। सोमवार को जारी वीडियो में दोनों ने जल्द भारत लौटने की बात भी कही थी।

Related Articles