[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

शिश्यूं बालिका स्कूल में शिक्षकों की कमी से पढ़ाई प्रभावित:5 पद रिक्त, छात्राओं की संख्या 164 से घटकर 104 हुई, रिक्त पद भरने की मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यरानौलीसीकर

शिश्यूं बालिका स्कूल में शिक्षकों की कमी से पढ़ाई प्रभावित:5 पद रिक्त, छात्राओं की संख्या 164 से घटकर 104 हुई, रिक्त पद भरने की मांग

शिश्यूं बालिका स्कूल में शिक्षकों की कमी से पढ़ाई प्रभावित:5 पद रिक्त, छात्राओं की संख्या 164 से घटकर 104 हुई, रिक्त पद भरने की मांग

रानोली : रानोली कस्बे की राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक स्कूल शिश्यूं में शिक्षकों की कमी के कारण छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। स्कूल में वर्तमान में 13 शिक्षक कार्यरत हैं, जबकि पांच पद रिक्त बताए जा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से इतिहास, भूगोल और गृह विज्ञान विषयों के व्याख्याता उपलब्ध नहीं हैं। वहीं वरिष्ठ अध्यापक स्तर पर हिंदी, संस्कृत और सामाजिक विज्ञान के पद भी रिक्त हैं। ग्रामीणों के अनुसार स्कूल में व्याख्याताओं के पद अभी तक स्वीकृत भी नहीं किए गए हैं।

सेवानिवृत्त फौजी हनुमान सिंह, जगदीश स्वामी, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य फतेहचंद, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य श्याम सुंदर और वरिष्ठ व्याख्याता श्रीराम जांगिड़ सहित ग्रामीणों ने बताया कि स्कूल में स्वीकृत पदों में से पांच पद खाली हैं। एल-1 शिक्षक और बाबू का पद भी रिक्त है। उनका कहना है कि विषयवार शिक्षकों की कमी का असर छात्राओं की पढ़ाई पर पड़ रहा है।

नामांकन 164 से घटकर 104 हुआ

ग्रामीणों के अनुसार स्कूल के क्रमोन्नत होने से पहले यहां 164 छात्राएं अध्ययनरत थीं, लेकिन वर्तमान में संख्या घटकर 104 रह गई है। ग्रामीणों का दावा है कि पर्याप्त शिक्षक नहीं होने के कारण कई छात्राएं टीसी लेकर दूसरे स्कूलों में प्रवेश ले रही हैं। स्कूल में भामाशाहों के सहयोग से लाखों रुपए की लागत से कमरे सहित अन्य भौतिक संसाधन विकसित किए गए हैं। वर्तमान में स्कूल में 18 कमरों की इमारत है। ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग से रिक्त पदों पर शीघ्र नियुक्तियां करने की मांग की है।

Related Articles