सीकर में कांग्रेस महासचिव की हार्ट अटैक से मौत:ऑफिस जाने की तैयारी कर रहे थे, बार एसोसिएशन में भी पदाधिकारी रहे
सीकर में कांग्रेस महासचिव की हार्ट अटैक से मौत:ऑफिस जाने की तैयारी कर रहे थे, बार एसोसिएशन में भी पदाधिकारी रहे
सीकर : सीकर में बार एसोसिएशन के एडवोकेट हरीश मिश्रा (49) की आज सुबह हार्ट अटैक से मौत हो गई। वह ऑफिस के लिए तैयार हो रहे थे कि तभी उन्हें हार्ट अटैक आ गया। वह सीकर के रानीसती रोड इलाके के रहने वाले थे। आज सुबह वह करीब 10.45 पर ऑफिस के लिए निकलने वाले थे। हार्ट अटैक के तुरंत बाद परिजन उन्हें एसके हॉस्पिटल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार, एडवोकेश हरीश मिश्रा का सीकर में ही अंतिम संस्कार किया जाएगा। बतादें, हरीश की 3 बेटियां हैं। वर्तमान में मिश्रा वर्तमान में वह जिला कांग्रेस पार्टी में महासचिव की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। निकाय चुनाव को देखते हुए उन्हें पार्टी द्वारा धोद एरिया में भी जिम्मेदारी दी गई थी। हरीश मिश्रा के निधन पर कांग्रेस के कई नेताओं ने शोक जताया है।
वह बार एसोसिएशन में भी पदाधिकारी रह चुके हैं। एडवोकेट हरीश मिश्रा पिछले लंबे समय से कांग्रेस पार्टी से भी जुड़े हुए थे। वर्तमान में वह कांग्रेस पार्टी में महासचिव की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। निकाय चुनाव को देखते हुए उन्हें पार्टी द्वारा धोद एरिया में भी जिम्मेदारी दी गई थी। हरीश मिश्रा के निधन पर कांग्रेस के कई नेताओं ने शोक जताया है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2350547

