श्रीमाधोपुर में 42 लोगों ने किया रक्तदान:महिलाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
श्रीमाधोपुर में 42 लोगों ने किया रक्तदान:महिलाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
श्रीमाधोपुर : श्रीमाधोपुर शहर की गोशाला रोड पर स्थित हरभजन का धर्मशाला में बुधवार को श्री सांवरिया सेठ मित्र मंडल श्रीमाधोपुर की ओर से एक रक्तदान शिविर लगाया गया।
शिविर में महिला और युवतियों ने बढ़ चढ़कर लिया हिस्सा
आयोजन समिति के सुशील कुमार सैनी ने बताया- दोपहर 3 बजे तक शिविर में 42 लोगों ने रक्तदान किया। इस शिविर में महिलाओं और युवतियों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और रक्तदान किया। गुरुकृपा हॉस्पिटल ब्लड बैंक सीकर की टीम ने रक्त इकट्ठा किया।
प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
रक्तदान करने वाले सभी लोगों को मंडल की ओर से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इससे पहले, शिविर का शुभारंभ समाजसेवी डॉ. माधव सिंह के मुख्य आतिथ्य में हुआ। उन्होंने रक्तदान को मानव सेवा का एक खास तरीका बताया और लोगों को नियमित रूप से रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया।
इन्होंने दी सेवाएं
शिविर के आयोजन में अशोक कुमार सैनी, राकेश कुमार सैनी, मूलचंद लाटा, हवा सिंह, योगेश तिवाड़ी, महेश सैनी और सुरेश सैनी सहित अन्य सदस्यों ने मौजूद रहकर अपनी सेवाएं दीं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2350542

