श्रीमाधोपुर से कांग्रेस प्रत्याशी मनीषा शर्मा ने वापस लिया नामांकन:वार्ड 3 से भरा था पर्चा, 6 निर्दलीय ने भी वापस लिया नाम
श्रीमाधोपुर से कांग्रेस प्रत्याशी मनीषा शर्मा ने वापस लिया नामांकन:वार्ड 3 से भरा था पर्चा, 6 निर्दलीय ने भी वापस लिया नाम
श्रीमाधोपुर : श्रीमाधोपुर नगर पालिका चुनाव में नाम वापसी के दौरान कांग्रेस को झटका लगा है। वार्ड 3 से कांग्रेस की अधिकृत प्रत्याशी मनीषा शर्मा ने बुधवार को अपना नामांकन वापस ले लिया। निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी सौरभ भाम्बु ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि मनीषा शर्मा ने बुधवार को नामांकन वापस लिया है।
6 निर्दलीय ने भी नामांकन वापस लिया
वहीं 6 निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी अपने नाम वापस ले लिए है। इनमें वार्ड 9 से मनोज मिश्रा, वार्ड 21 से जयप्रकाश कुमावत व नीतू कुमावत, वार्ड 10 से राजेंद्र कुमार, वार्ड 7 से अशोक कुमार मीणा तथा वार्ड 12 से मुकेश कुमार सैनी शामिल हैं। इस तरह बुधवार को दोपहर बाद 3:30 बजे तक कुल 7 प्रत्याशियों ने नामांकन वापस लिया।
कांग्रेस की अधिकृत प्रत्याशी के नामांकन वापस लेने से वार्ड 3 का चुनावी समीकरण भी बदल गया है। अब नाम वापसी की अंतिम समय-सीमा गुरूवार को पूरी होने के बाद ही सभी वार्डों में प्रत्याशियों की अंतिम स्थिति स्पष्ट होगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2350542

