[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं-खेतड़ी : अवैध ब्लास्टिंग से मकानों के गिर रहे पत्थर:पशुपालक की भैंस हुई घायल, खेतड़ी थाने में मामला दर्ज


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंराजस्थानराज्य

झुंझुनूं-खेतड़ी : अवैध ब्लास्टिंग से मकानों के गिर रहे पत्थर:पशुपालक की भैंस हुई घायल, खेतड़ी थाने में मामला दर्ज

अवैध ब्लास्टिंग से मकानों के गिर रहे पत्थर:पशुपालक की भैंस हुई घायल, खेतड़ी थाने में मामला दर्ज

झुंझुनूं-खेतड़ी : खेतड़ी थाने में खनन करने वाले दो नामजद व अन्य लोगों के खिलाफ अवैध ब्लास्टिंग कर खनन करने का मामला दर्ज हुआ है। इस दौरान ग्रामीणों ने अवैध ब्लास्टिंग से होने वाले नुकसान को लेकर कार्रवाई करने की मांग की है। थानाधिकारी बनवारीलाल यादव ने बताया कि ढाणी गुजराला तन रामकमारपुरा निवासी धनसीराम गुर्जर ने रिपोर्ट दी कि उनके घरों के पास पहाड़ी में खनन के लिए ब्लास्टिंग की जा रही है, जिससे आए दिन पत्थर उछलकर घरों में गिर रहे हैं। साथ ही मकानों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि 11 जून की रात करीब 12 बजे रात को अचानक पहाड़ी में खनन के लिए ब्लास्टिंग की गई। जिससे एक भारी पत्थर उछलकर घर के बाहर बंधी हुई भैंस के ऊपर आ गिरा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्होंने बताया कि पहाड़ी में लगातार हो रहे अवैध खनन को बंद करवाने को लेकर ग्रामीणों की ओर से स्थानीय प्रशासन को कई बार अवगत करवाया जा चुका है, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाए जाने से खनन माफियाओं के हौसले बुलंद हो रहे हैं। इसके साथ ही भारी मात्रा में बारूद का प्रयोग रात को ब्लास्टिंग की जाती है।

पीड़ित ने बताया कि आए दिन भारी मात्रा में होने वाली ब्लास्टिंग से उनके मकानों में नुकसान हो रहा है, लेकिन कोई आवश्यक कार्रवाई नहीं होने से खनन माफिया अवैध खनन करने में जुटे हुए हैं।

मामले में थानाधिकारी बनवारी लाल ने बताया कि पीड़ित की ओर से दी गई रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया गया है। घटनास्थल का मौका मुआयना कर पुलिस की ओर से प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच एसआई देवेंद्र कुमार को सौंपी गई है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22