झुंझुनूं डीएफओ कार्यालय में वित्तीय अनियमितता पर बड़ा एक्शन
स्टोर प्रभारी कनिष्ठ सहायक प्रहलाद सिंह निलंबित, सरकारी रसीदों और टेंडर दस्तावेजों में गड़बड़ी के आरोप
झुंझुनूं : वन विभाग के उप वन संरक्षक कार्यालय में सामने आई कथित वित्तीय अनियमितताओं के मामले में विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख, राजस्थान, जयपुर ने कार्यालय में कार्यरत कनिष्ठ सहायक एवं स्टोर प्रभारी प्रहलाद सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन की कार्रवाई राजस्थान सिविल सेवा नियम, 1958 के तहत की गई है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय मुख्य वन संरक्षक कार्यालय, कोटा निर्धारित किया गया है और नियमानुसार निर्वाह भत्ता मिलेगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2337726


