[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रक्षासूत्र के साथ बच्चों की सुरक्षा और सम्मान का संकल्प


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

रक्षासूत्र के साथ बच्चों की सुरक्षा और सम्मान का संकल्प

विशेष रक्षाबंधन समारोह में गूंजा सामाजिक समावेशन का संदेश

झुंझुनूं : राजस्थान महिला कल्याण मंडल संस्थान और जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन के संयुक्त तत्वावधान में पीरामल स्कूल के विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया गया। कार्यक्रम में प्रेम, अपनत्व, सुरक्षा, सम्मान और सामाजिक समावेशन का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर बच्चों ने जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग, पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर, श्रम कल्याण अधिकारी मनीष चौधरी और कोतवाली थाना प्रभारी श्रवण कुमार को रक्षासूत्र बांधकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं।

जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने कहा कि विशेष आवश्यकता वाले बच्चे समाज का अभिन्न हिस्सा हैं। उन्हें दया नहीं, बल्कि समान अवसर, सम्मान, अधिकार और अपनी प्रतिभा को आगे बढ़ाने का अवसर मिलना चाहिए।

पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा और अधिकारों की रक्षा पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारियों में शामिल है। परिवार, समाज, प्रशासन और पुलिस के सामूहिक प्रयासों से बच्चों के लिए सुरक्षित वातावरण तैयार किया जा सकता है।

श्रम कल्याण अधिकारी मनीष चौधरी ने कहा कि प्रत्येक बच्चे को शिक्षा, सुरक्षा और स्वस्थ बचपन का अधिकार है। बच्चों को बाल श्रम से दूर रखकर शिक्षा और विकास के अवसर उपलब्ध कराना सभी की जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों के अधिकार, सुरक्षा और सामाजिक समावेशन को लेकर जागरूकता का संदेश दिया गया। आयोजन ने रक्षाबंधन को केवल पर्व तक सीमित न रखकर हर बच्चे की सुरक्षा, शिक्षा, सम्मान और अधिकारों की रक्षा के सामाजिक संकल्प का रूप दिया।

इस दौरान चेतना शर्मा, टीना चौरासिया, अदिति मीणा और विनोद कुमार सहित संस्था के प्रतिनिधि मौजूद रहे। बच्चों में कार्यक्रम को लेकर खासा उत्साह और खुशी देखने को मिली।

Related Articles